राधिका आप्टे का एफबी अकाउंट हुआ हैक, मैसेंजर पर मैसेज न भेजने की अपील

भारत में शनिवार को फेसबुक लगभग एक घंटे तक ठप रहा। कंप्यूटर और मोबाइल पर फेसबुक की गति बहुत धीमी हो गई थी। इसके पीछे कोई टेक्निकल कमी बताई जा रही है। इसी दौरान फेसबुक के लाखों यूजर्स को परेशानियों का सामना करना पड़ा। खबर मिली है कि बॉलीवुड अभिनेत्री राधिका आप्टे का फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया गया। राधिका ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। राधिका ने लिखा कि, ‘मेरा फेसबुक अकाउंट फिर से हैक हो गया है। प्लीज, मैसेंजर पर मैसेज न करें। बता दें कि शनिवार को फेसबुक लॉगइन करने पर फेसबुक डाउन का मैसेज आ रहा था। कोई पोस्ट शेयर करने पर ‘हम आपके अपडेट को पोस्ट करने में असमर्थ हैं’ का मैसेज आ रहा था।
राधिका आप्टे फिलहाल सैफ अली खान के साथ फिल्म ‘बाजार’ की शूटिंग कर रही हैं। इसके साथ ही वो सैफ और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ एक टीवी सीरीज में भी दिखेंगी, जो नेटफ्लिक्स पर आएगा। इसमें राधिका रॉ एजेंट के रोल में नजर आएंगी। इससे पहले वह रजनीकांत के साथ ‘कबाली’ और हिंदी फिल्म ‘पाच्र्ड’ में नजर आ चुकी हैं।





