मुग्धा गोडसे के साथ एसिड अटैक सर्वाइवर्स ने रैंप पर बिखेरे जलवे

लखनऊ। फैजाबाद रोड स्थित गोल्डन ब्लॉसम क्लब एंड रिसॉर्ट में तुषा अरोरा मेकओवर स्टूडियो की ओर से एक शानदार फैशन शो का आयोजन किया गया। फैशन शो की शुरुआत परंपरागत परिधान से सजी एसिड अटैक सर्वाइवर्स ने की। इसके अलावा अन्य मॉडल्स ने भी रैंप पर अपनी अदाओं का जलवा बिखेरा। इस शो की स्टॉपर व सबसे खास मेहमान रहीं मुग्धा गोडसे, जिनकी मौजूदगी से शो में चार चांद लग गये।






