यूपी टीईटी की तैयारी कराने में जुटा डायट, लगेंगी नि:शुल्क कक्षाएं

विषय विशेषज्ञ लेंगे कक्षाएं प्राचार्यों को जारी किया गया निर्देश

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी)-2017 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अब डायट परीक्षा की तैयारी कराएगा। अभ्यथर््िायों के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में कक्षाएं सचांलित की जाएंगी। यहां विषय विशेषज्ञ कम से कम एक घंटे की कक्षाएं लेंगे। इस संबंध में राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के निदेशक सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह ने सभी डायट प्राचार्यों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
टीईटी की तैयारी के लिए कक्षाएं पूरी तरह से नि:शुल्क होंगी। इसके लिए अभ्यर्थी से कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा। प्राइमरी एवं जूनियर हाईस्कूलों में शिक्षक बनने के लिए टीईटी उत्तीर्ण करना जरूरी है। पिछले कई वर्षों से राज्य सरकार की ओर से यूपीटीईटी आयोजित की जाती है, लेकिन इसके नतीजों में सफलता का प्रतिशत बहुत अच्छा नहीं रहता। इसलिए तय हुआ कि यूपीटीईटी-2017 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए प्रत्येक डायट में विशेष कक्षाएं संचालित की जाएंगी। इस संबंध में एससीईआरटी के निदेशक ने निर्देश जारी कर दिए हैं। विभाग की इस व्यवस्था से यूपीटीईटी के नतीजे बेहतर होने की उम्मीद है। गौरतलब है कि राजधानी के डायट में पायलेट प्रोजेक्ट के तहत पहले ही इसकी तैयारी शुरू करा दी गई थी। अब उसे सभी डायट में लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। निदेशक के मुताबिक यूपीटीईटी परीक्षा के कार्यक्रम संचालित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

Back to top button