बुंदेलखंड के विकास का हर संभव प्रयास करेगी सरकार: रीता जोशी

जिले को पर्यटन मानचित्र में लाने का वादा

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
Captureलखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार की महिला एवं परिवार कल्याण व पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने बुंदेलखंड को अलग राज्य बनाने की मांग करने वालों का समर्थन करने की बात कही है। उन्होंने महोबा के निरीक्षण भवन में पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात के दौरान स्पष्ट रूप से कहा कि सरकार बुंदेलखंड को पर्यटन मानचित्र में लाने की हर संभव कोशिश करेगी। साथ ही बुंदेलखंड का विकास करने के लिए अलग राज्य की मांग को भी अपना समर्थन देंगी।
रीता बहुगुणा जोशी ने रविवार को महोवा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान निरीक्षण भवन में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के अलावा साहित्यकारों से भी मुलाकात की। उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं के बारे में गंभीरता से सुना और उनके समाधान का आश्वासन दिया। कैबिनेट मंत्री ने सरकार की तरफ से चलाई जा रही योजनाओं की हकीकत के बारे में जाना। इसके बाद वह अखिल भारतीय साहित्य परिषद के बैनर तले सारस्वत सम्मान समारोह में पहुंचीं। वहां परिषद के पदाधिकारियों ने मंत्री से बुंदेलखंड व खासकर महोबा को पर्यटन स्थल घोषित किए जाने व बुंदेलखंड को अलग राज्य की मांग रखी। इस पर कैबिनेट मंत्री रीता जोशी ने कहा कि वह इसके लिए अपनी तरफ से हर संभव प्रयास करेंगी। सरकार का मकसद हर क्षेत्र का विकास करना है। इसलिए बुंदेलखंड का भी विकास होगा।

Back to top button