राम-रहीम के बाद पुलवामा हमले पर गौतम गंभीर ने कहा- ‘अंदर बाबा रेपिस्ट…’

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले को लेकर क्रिकेटर गौतम गंभीर ने ट्विटर पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने लिखा-‘बॉर्डर पर रेपिस्ट, अंदर बाबा टेररिस्ट और हम उलझे हैं सिनेमा हॉल में नेशनल एंथम बजाने के लिए, वक्त है कुछ करने का’। गौतम ने इस एक ट्वीट में ही रेप के आरोपी गुरमीत राम-रहीम और आतंकवादी घटना का जिक्र कर दिया। इससे पहले भी उन्होंने डेरा सच्चा सौदा सौदा प्रमुख की गिरफ्तारी के बाद मची हिंसा पर कड़ी चोट करते हुए ट्वीट किया था।

Border per terrorist, andar Baba rapist aur hum uljhey hain cinema hall mein national anthem bajaney k liyey, time 2 act #pulwamaattack
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) 26 August 2017
बता दें कि आतंकियों ने शनिवार सुबह जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में पुलिस लाइंस पर हमला कर दिया। इस हमले में अब तक चार सीआरपीएफ कर्मियों समेत आठ सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए हैं। इसके अलावा पांच अन्य सुरक्षाकर्मियों के घायल होने की भी खबर है। कश्मीर के आईजी मुनीर खान ने कहा है कि मुठभेड़ में मारे गए तीन आतंकवादियों के शव बरामद कर लिए गए हैं।
युवराज सिंह ने पोस्ट की अपनी शर्टलेस फोटो, भज्जी ने कुछ यूं ली चुटकी
शुक्रवार को सीबीआई की विशेष अदालत ने गुरमीत राम रहीम को एक रेप केस में दोषी पाया था। इसके बाद से ही हरियाणा और पंजाब समेत उत्तर-भारत के कई शहरों में हिंसा भड़क गई। इस हिंसा में हुए जान-माल के नुकसान के बाद क्रिकेटर गौतम गंभीर ने इस तरह के हालात पर सख्त टिप्पणी की थी उन्होंने लिखा-, ‘यह सोच कर हैरान हूं कि ‘इंसान’ और उसके बुरे कर्मों को लेकर राम और रहीम क्या सोच रहे हैं! धार्मिक मार्केटिंग का यह एक क्लासिक उदाहरण है।’
Wonder what Ram & Rahim are thinking about the ‘Insaan’ & his misdeeds today! A classic case of religion marketing! #PanchkulaViolence
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) 26 August 2017
बता दें कि अदालत द्वारा राम रहीम के दोषी पाए जाने के बाद उनके समर्थकों द्वारा मचाई गई हिंसा से सबसे ज्यादा पंचकूला ही प्रभावित हुआ है। इस हिंसा में अब तक 31 लोगों की मौत हो चुकी है। गौतम गंभीर ने इसी हिंसा पर रोष व्यक्त करते हुए यह ट्वीट पोस्ट किया है। गौतम गंभीर इससे पहले भी समय-समय पर विभिन्न ट्विटर के जरिए सामाजिक मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखते रहे हैं।





