छोटे भाई की पत्नी के कैरेक्टर पर था शक, फिर हुआ कुछ ऐसा
-
दिल्ली. छोटे भाई की पत्नी के चरित्र पर शक होने के चलते एक युवक ने उसका गला काटकर हत्या कर दी और वारदात को अंजाम देने 45 साल के रमाशंकर अपना सरेंडर करने थाने पहुंच गया। पुलिस ने उसके बयान के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर सिर कटी लाश बरामद कर ली है। हालांकि अभी पुलिस ने सिर बरामद नहीं किया है।

बहला-फुसलाकर लाया…
– जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम छह बजे नार्थ रोहिणी थाने के पास एक व्यक्ति ने कंट्रोल रूम को फोन किया।– फोन करने वाले ने बताया कि उसने एक महिला की हत्या कर दी है और सरेंडर करना चाहता है।– इसके बाद स्थानीय पुलिस तुरंत हरकत में आई और फोन करने वाले रमाशंकर के पास पहुंच गई।ये भी पढ़ें:- मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मांस कारोबारी कुरैशी गिरफ्तार
– इसके बाद रमाशंकर की बताई हुई जगह रोहिणी सेक्टर 24-25 स्थित प्रह्लाद विहार स्थित झाड़ियों से पुलिस ने एक महिला की सिर कटी लाश बरामद कर ली।
– मृतका की पहचान 40 साल की कलावती के रूप में हुई है।पूछताछ में मृतका की पहचान होने पर पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी।– मृतका के पति फुग्गी लाल ने शव की पहचान भी कर ली। वहीं आरोपी ने सिर के बारे में नहीं बताया है।दिमागी रूप से थोड़ा परेशान है
– पूछताछ में मालूम हुआ कि आरोपी व मृतका का परिवार बुध विहार इलाके में रहते हैं। आरोपी रमाशंकर दिमागी रूप से थोड़ा परेशान है और वह कूड़ा जमा करने का काम करता है। जबकि मृतका का पति फुग्गी लाल रिक्शा चलाता है।– आरोपी को कलावती के चरित्र पर शक था। उसने बताया कि छोटे भाई की गैर हाजिरी में कलावती अक्सर दूसरे लोगों से मिलती जुलती थी। इसी कारण वह शुक्रवार शाम को कलावती को बहला फुसलाकर प्रह्लाद विहार लेकर आया और हत्या कर दी।– वहीं, अपनी पत्नी को नहीं पाकर फुग्गी लाल ने शनिवार सुबह ही विजय विहार थाने में कलावती की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई थी।





