दुष्कर्म के आरोपी को मिली जमानत, धरने पर बैठ गई पीड़िता

नोएडा- एक तरफ जहा यूपी सरकार महिलाओ की सुरक्षा के लिए बड़े बड़े नियम कानून बनती है। तो वही दूसरी तरफ महिलाओ की समस्या से दूर भी भागती है। हाल ही में ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोर्ट परिसर में दुष्कर्म के आरोपी की जमानत होने पर आक्रोशित युवती ने शुक्रवार शाम कोर्ट परिसर के बाहर जमकर हंगामा मचाया।
4 साल की मासूम से रेप, इलाज नहीं मिलने से हुई मौत
मिली जानकारी के अनुसार एक आईटी कंपनी में कार्यरत युवती को मई 2016 में फेसबुक पर साहिल चड्ढा नाम के एक युवक ने दोस्ती की पेशकश की थी। युवती का आरोप है कि युवक ने उसे शादी का झांसा देकर संबंध बनाए। बाद में युवक उसे वैष्णो देवी जाने के बहाने छोड़कर चला गया।
युवती ने 28 जुलाई को नोएडा फेस-3 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार को मामले की सुनवाई में कोर्ट ने उसे जमानत दे दी। जिसके बाद खफा दुष्कर्म पीड़िता ने कोर्ट परिसर के बाहर धरने पर बैठ गई।





