राम रहीम मामले में बोली मायावती कहा- हिंसा के लिए खट्टर सरकार सीधे जिम्मेदार

लखनऊ| डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम की गिरफ्तारी के बाद उसके गुंडों जो देश के हिस्सों में हिंसा मचाई है, उस पर बीजेपी की चुप्पी पर बसपा सुप्रीमों मायावती ने सवाल उठाया है। मायावती ने इस हिंसा के लिए हरियाणा के खट्टर सरकार को सीधे सीधे जिम्मेदार बताया और बर्खास्तगी की मांग की है।

अकेले नहीं सो पाते राम रहीम, इस साध्‍वी को भी साथ लेकर गए जेल

इस मामले में शनिवार को एक बयान जारी करते हुए कहा कि हरियाणा में भड़की हिंसा भाजपा सरकार की जबरदस्त लापरवाही और उसकी संलिप्तता को बयां कर रही है, जिसकी वजह से जान-माल की भारी क्षति हुई। मनोहर लाल खट्टर सरकार को तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए।

शिक्षकों के 10 हजार पदों पर होगी भर्ती मिली मंजूरी, जान लें ये जरुरी बात

उन्होंने कहा कि वोट की राजनीति के लिए भाजपा सरकार ने जिस तरह से डेरा समर्थकों के सामने ‘समर्पण’ किया, उसकी जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। इस हिंसा में करीब 32 लोगों की मौत भी हुई हैं। इस पर दुख जताते हुए मायावती ने कहा कि उच्च न्यायालय के सख्त और स्पष्ट निर्देश के बाद भी कानून-व्यवस्था बरकरार रखने में विफल रहने वाली ऐसी सरकार को तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए। लेकिन यह शर्मनाक है कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व इस प्रकार के गंभीर मामले में भी गैर-जवाबदेह और लापरवाह बना हुआ है।

Back to top button