शिक्षकों के 10 हजार पदों पर होगी भर्ती मिली मंजूरी, जान लें ये जरुरी बात

लखनऊ. यूपी में राजकीय इंटर कॉलेज के लिए 9,437 एलटी ग्रेड और 2600 प्रवक्ता पदों पर होने वाली भर्ती प्राइमरी स्कूलों के शिक्षकों से प्रतिनियुक्ति के आधार पर करने का रास्ता साफ हो गया है. इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है. बता दें कि अगर रिक्त पद इन शिक्षकों से नहीं भर पाए तो रिटायर शिक्षकों को भी मौका दिया जाएगा. गौरतलब है कि राजकीय इंटर कॉलेजों में काफी समय से शिक्षकों के पद रिक्त हैं. जिसे राज्य सरकार ने एलटी ग्रेड भर्ती लिखित परीक्षा के माध्यम से लोक सेवा आयोग द्वारा करवाने का निर्णय लिया है. इसमें समय लगना है इसलिए अभी इन्हें प्रतिनियुक्ति से भरा जाएगा.शिक्षकों के 10 हजार पदों

पहले चरण में प्रतिनियुक्ति के लिए सरकारी प्राइमरी स्कूलों के वे शिक्षक आवेदन कर सकेंगे जो विशिष्ट बीटीसी के तहत भर्ती हुए हैं और जीआईसी में पढ़ाने की योग्यता रखते हैं. साथ ही सरप्लस शिक्षकों की सूची बेसिक शिक्षा विभाग माध्यमिक शिक्षा विभाग को जिलावार उपलब्ध कराएगा.

ये प्रतिनियुक्ति 31 मार्च 2019 या रिक्त पदों के सापेक्ष नियुक्ति होने तक होगी. वहीं रिटायर शिक्षक 31 मार्च, 2018 या रिक्त पदों के सापेक्ष नियुक्ति होने तक होगी और इनके लिए अधिकतम आयु सीमा 65 वर्ष होगी. बता दें कि प्रतिनियुक्ति पर आए अध्यापकों को कोई भत्ता देय नहीं होगा और वे भविष्य में माध्यमिक शिक्षा में मर्जर की मांग नहीं करेंगे.

कानूनी घेरे में योगी सरकार, 15 अगस्त को मदरसों में ध्वजारोहण-राष्ट्रगान की मांगी थी वीडियो

ऐसे होगी नियुक्ति

डीआईओएस जिलावार स्कूलों में उपलब्ध रिक्त पद विषयवार व स्कूलवार प्रकाशित कराएंगे. इसमें पात्र शिक्षक आवेदन कर सकेंगे. इन पदों के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा. सरकारी या सहायताप्राप्त स्कूलों के रिटायर शिक्षक भी विषयवार आवेदन कर सकते हैं. लेकिन इन पर विचार तभी होगा जब प्राइमरी स्कूलों के शिक्षकों से पद नहीं भरेंगे. संबंधित रिटायर शिक्षक के अंतिम आहरित वेतन से पेंशन की धनराशि घटाने के बाद जो धनराशि बचेगी, वहीं मानदेय दिया जाएगा.

शैक्षिक योग्यता:-

सरकारी प्राइमरी स्कूलों के वे शिक्षक आवेदन कर सकेंगे जो विशिष्ट बीटीसी के तहत भर्ती हुए हैं. इसके आलावा रिटायर शिक्षक 31 मार्च, 2018 या रिक्त पदों के सापेक्ष नियुक्ति होने तक होगी और इनके लिए अधिकतम आयु सीमा 65 वर्ष होगी.

चयन प्रक्रिया:-

प्रतिनियुक्ति से भरा जाएगा. उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा और कंप्यूटर प्रवीणता परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा.

आयु सीमा:-

उम्मीदवार 21/09/2017 को 15 से 24 वर्ष के बीच होना चाहिए. वहीँ आयु छूट सरकारी नियमों के अनुसार मिलेगी. बता दें कि इच्छुक उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर क्लिक करके सावधानीपूर्वक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च तक है.

जान लें यह जरुरी बात:-

सरकार द्वारा 9,437 एलटी ग्रेड और 2600 प्रवक्ता पदों पर की जा रही प्रतिनियुक्ति की जा रही है, जोकि एक एक निश्चित समय के बाद ख़त्म हो जाएगी और बाद में इन पदों पर पूर्णकालिक भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी. हालाँकि इसमें अभी वक्त लगेगा इसलिए यूपी सरकार ने शिक्षकों की कमी को दूर करने और व्यवस्था सुधारने के लिए प्रतिनियुक्ति का फैसला लिया है.

Back to top button