राम रहीम पर फैसले को लेकर वैष्णो देवी यात्रा पर भी पड़ा ये बड़ा प्रभाव

कटड़ा- डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बाबा राम रहीम पर कोर्ट के फैसले को लेकर बने हालात का वैष्णो देवी यात्रा पर भी प्रभाव पड़ा है। बीते दो-तीन दिन पहले करीब 20 से 22 हजार श्रद्धालु आधार शिविर कटड़ा पहुंच रहे थे। बीते मंगलवार को यह आंकड़ा गिरकर 16 हजार के बीच पहुंच गया।

The big impact on Ram Rahim on Vaishno Devi journey on the verdict

वही, शुक्रवार को सायं पांच बजे तक मात्र 9 हजार श्रद्धालु अपना पंजीकरण करवा कर भवन की ओर रवाना हुए थे। शुक्रवार को अन्य राज्यो से आने वाली बसो की संख्या न के बराबर रही। हालांकि कोर्ट ने बाबा को दोषी करार देते हुए अपना फैसला सुरक्षित रखा है।

जानकारो का कहना है कि जब तक कोर्ट बाबा राम रहीम को सजा पर फैसला नही दे देता तब तक वैष्णो देवी यात्रा में गिरावट जारी रहेगी। क्योकि वर्तमान मे अधिकांश श्रद्धालु पंजाब, हरियाणा व दिल्ली राज्य से आ रहे हैं। वही, दोपहर तक हुई बारिश से मौसम सुहावना बना रहा और दिन मे अधिकांश समय हेलीकाप्टर सेवा भक्तों को उपलब्ध रही, जिससे श्रद्धालुओ को मां वैष्णो देवी के दर्शनो के लिए कोई भी परेशानी नही हुई।

शाहरुख की बेटी सुहाना का ये सेक्सी डांस वीडियो तेजी से हो रहा है वायरल

डेरा प्रमुख पर फैसले को लेकर ट्रेने रद करने से परेशान हुए श्रद्धालु

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बाबा राम रहीम के मामले मे फैसले के चलते आधार शिविर कटड़ा के श्री माता वैष्णो देवी रेलवे स्टेशन की सभी ट्रेनो को शुक्रवार को रद कर दिया गया, जिससे अपने घरों की ओर ट्रेन द्वारा जाने वाले श्रद्धालुओ को परेशानियां झेलनी पड़ी।

हालांकि ट्रेने स्थगित होने से रेलवे विभाग ने मौके पर ही पैसे वापस कर दिए। शुक्रवार को ट्रेने स्थगित होने से जहां अधिकांश श्रद्धालु रेलवे स्टेशन पर ही विश्राम करते रहे तो वही कुछ श्रद्धालुओ ने ट्रेने व बसे न मिल पाने के कारण मजबूरन कटड़ा के साथ लगते अन्य धार्मिक स्थलो का रुख किया। वही, दूसरी ओर श्रद्धालु दिनभर ट्रेनो के बारे मे जानकारी लेते नजर आए।

कटड़ा रेलवे स्टेशन के सुपरिटेंडेट जुगल किशोर शर्मा ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से देश के विभिन्न राज्यो मे कटड़ा से जाने वाली ट्रेनो को स्थगित कर दिया गया है। जिन ट्रेनो को स्थगित किया गया है उनमे कटड़ा-इंदौर मालवा एक्सप्रेस, कटड़ा-अहमदाबाद स्वराज एक्सप्रेस, कटड़ा-दिल्ली जम्मू मेल, कटड़ा-दिल्ली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, कटड़ा-चेन्नई मद्रास एक्सप्रेस, कटड़ा-दिल्ली श्री शक्ति एक्सप्रेस, कटड़ा-हरिद्वार हेमकुंड एक्सप्रेस आदि प्रमुख है। ट्रेने शनिवार को चलेगी या नही, इसके बारे मे फिरोजपुर डिवीजन फैसला लेगा।

Back to top button