रेलवे स्टेशनो पर बम की खबर से मचा हड़कंप, इन ट्रेनों की हो रही है जांच

नई दिल्ली: रेलवे स्टेशन पर बम की खबर है. कई ट्रेनों की रोक कर जांच कर रही है. सभी ट्रेनों को 6-7मिनट रोक कर चेक किया जा रहा है. जीआरपी को एक नंबर से ट्रेन में बम का मैसेज आया है. कई ट्रेनों की चेकिंग हुई, कुछ की जांच जारी है. विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है.

रेलवे स्टेशनो पर बम की खबर, से इन ट्रेनों की हो रही है जांच
उधर, मुजफ्फनगर के खतौली के पास हुए रेल हादसे में कार्रवाई की गई है. चार रेलवे अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है. नॉर्दन रेलवे के चीफ ट्रैक इंजीनियर का ट्रांसफर कर दिया गया है. डीआरएम दिल्ली और जीएम नार्दन रेलवे को छुट्टी पर भेज दिया गया है.

मुजफ्फरनगर रेल हादसे में 4 इंजीनियरों पर गिरी गाज, DRM-GM भेजे गए छुट्टी पर

साथ ही रेलवे बोर्ड के सदस्य इंजीनियरिंग को भी छुट्टी पर भेजा गया है. यह कार्रवाई शुरुआती जांच के आधार पर की गई है. शनिवार की शाम खतौली के पास कलिंग उत्कल एक्सप्रेस की कई बोगियां पटरी से उतर गई थीं. इस हादसे में 22 लोगों की मौत हुई और 200 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं.

Back to top button