अब इलेक्ट्रिक कार से चलेगी मोदी सरकार, खरीदी जाएंगी 1000 कार

नई दिल्ली. केंद्र सरकार के मंत्री और अफसर आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल की जगह इलेक्ट्रिक कारों से चलेंगे। प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए यह शुरुआत पीयूष गोयल के ऊर्जा मंत्रालय से होगी। कोशिश है कि नवंबर के पहले हफ्ते तक मंत्रालय को इलेक्ट्रिक कार मिल जाए। गोयल ने पिछले साल अगस्त में ही ग्रीन ट्रांसपोर्ट की शुरुआत अपने मंत्रालय से करने की घोषणा की थी।

ऊर्जा मंत्रालय के तहत आते सार्वजनिक उपक्रम एनर्जी इफिसिएन्सी सर्विस लिमिटेड (ईईएसएल) ने इलेक्ट्रिक कारों के लिए टेंडर निकाला है। पहले चरण में 1000 इलेक्ट्रिक सेडान कारें खरीदी जाएंगी। ईईएसएल के एमडी सौरभ कुमार ने बताया कि पहली खेप नवंबर में हासिल करने की कोशिश रहेगी।
UP ATS ने बब्बर खालसा के आतंकी बलवंत सिंह को लखनऊ से किया अरेस्ट
यह 1000 इलेक्ट्रिक कारें ऊर्जा के साथ ही अक्षय ऊर्जा, कोयला और खान मंत्रालय में भी इस्तेमाल होंगी। उन्होंने बताया कि अगले चरण में 9000 सेडान इलेक्ट्रिक कारें खरीदी जाएंगी। अभी लगभग सभी मंत्रालयों में सालाना अनुबंध आधार पर कार किराए पर ली जाती हैं। सभी मंत्रालयों से इस सालाना अनुबंध की रकम का 90% लेकर बदले में इलेक्ट्रिक कार और ड्राइवर दिए जाएंगे।





