UP ATS ने बब्बर खालसा के आतंकी बलवंत स‍िंह को लखनऊ से किया अरेस्ट

  • लखनऊ.यूपी एटीएस ने बब्बर खालसा के आतंकी बलवंत सिंह को लखनऊ के ऐशबाग इलाके से अरेस्ट कर लिया है। एटीएस को उसके यहां होने की जानकारी पंजाब पुलिस से मिली। बलवंत ‌सिंह थाना मुकंदपुर जिला शहीद भगत सिंह नगर शहर से वांछित है। उसके ऊपर खालसा का सदस्य होने का आरोप है। यूपी एटीएस असीम अरुण का कहना है, ”पंजाब पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेगी और फिर उसे सम्बंधित न्यायालय में पेश किया जाएगा।” 
    UP ATS ने बब्बर खालसा के आतंकी बलवंत स‍िंह को लखनऊ से किया अरेस्ट

    पंजाब में अरेस्ट साथियों से मिले इसे इनपुट…

    अभी अभी: पिटकर भागे चीनी सैनिकों ने भारतीय सेना से मांगी माफी,कहा- अब कभी…

    – बताया जा रहा है कि 10 अगस्त 2017 को पंजाब पुलिस ने मोहाली से बलवंत के 4 साथियों को अरेस्ट किया गया था, जिसमें एक महिला भी शामिल थी।
    – इनके निशाने पर दिल्ली के कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर और सज्जन कुमार थे। इन आतंकियों ने हाल ही में एक नया संगठन वीर खालसा जत्था बनाया था।
    – इनमें से ज्यादातर आतंकी बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े रहे हैं। बीते दिनों पुलिस ने इसी संगठन के 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया था, जिसमें दो गुरदासपुर, एक लुधियाना और एक अमृतसर से थे।
    – इसने मिले इनपुट के बाद ही संदिग्ध आतंकी बलवंत सिंह को अरेस्ट किया जा सका। इसके पास से असलहे बरामद हुए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।
    – 3 महीनों से यहां इसका आना-जाना लगा हुआ था। आशंका लगाई जा रही है कि पूछताछ के बाद इनके अन्य साथियों की जानकारी भी मिल सकती है।

    पंजाब में हुई घटनाओं से जुड़े हैं इसके तार

    – पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस आतंकी संगठन का चेहरा अभी तय नहीं हुआ है। लेकिन 20 से ज्यादा नौजवानों को जोड़ा जा चुका है।
    – इनकी कोशिश थी कि धार्मिक भावनाओं को भड़काकर उसकी आड़ में जगदीश टाइटलर व सज्जन कुमार सहित कई अन्य नेताओं को टारगेट किया जाए।
    – इनके तार पंजाब में हुई घटनाओं से भी जुड़ रहे हैं। संगठन से जुड़े युवा पाकिस्तान व इंग्लैड में रह रहे। आतंकी संगठनों के साथ फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े थे।
    – इन्होंने खालिस्तान जिंदाबाद नामक से एक ग्रुप भी बना लिया था। इन आतंकियों को इंग्लैंड, जर्मनी और कनाडा से फंड की व्यवस्था कराइ जा रही थी।

    क्या है बब्बर खालसा

    – बताया जाता है कि पंजाब में आतंक की शुरुआत 1978 में निरंकारी और अकालियों के बीच अमृतसर में हुए कत्लेआम से हुई। 
    – बाद में 1980 में निरंकारी बाबा की दिल्ली में हत्या कर दी गई थी। इस दौरान गर्म ख्याली संगठनों जैसे बब्बर खालसा और बब्बर खालसा इंटरनेशनल अस्तित्व में आए। 
    – इसके बाद पंजाब में आतंकी संगठन सक्रिय हुए और जरनैल सिंह भिंडरवाला ने दरबार साहिब अमृतसर को अपनी गतिविधियों का केंद्र बनाया।
    – इस दौरान पंजाब में आतंक चरम पर था। दरबार साहिब को भिंडरवाला और अन्य आतंकियों से मुक्त कराने के लिए 1984 में ऑपरेशन ब्लू स्टार हुआ। 
     
Back to top button