अब डेस्कटॉप से करें चैट WhatsApp पर

wp_146294513847_650x425_051116111022-300x196दुनिया में सबसे ज्यादा यूज किया जाने वाला इंस्टैंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप अब कंप्यूटर पर भी चलेगा. आप सोच रहे होंगे कि वो तो पहले भी व्हाट्सएप बेब के जरिए चलता था. लेकिन अब कंपनी ने Windows 8 और Mac OS 10.9 से ऊपर वर्जन कंप्यूटर्स के लिए खास डेस्कटॉप एप लॉन्च किया है.

गौरतलब है कि लगभग एक साल पहले कंपनी ने व्हाट्सएप वेब की शुरुआत की थी. अगर आपने व्हाट्सएप वेब यूज किया है तो नया एप भी वैसा ही लगेगा. इसका यूजर इंटरफेस व्हाट्सएप वेब की तरह ही बनाया गया है.

इस नए व्हाट्सएप एप को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से डाउलोड किया जा सकता है. इसके बाद व्हाट्सएप वेब की तरह ही इसमें भी QR कोड के जरिए मोबाइल के सभी कन्वर्सेशन और कॉन्टैक्ट्स को डेस्कटॉप पर लाया जा सकता है. व्हाट्सएप के वेब मेन्यू में जाकर QR Code स्कैनर के जरिए कंप्यूटर एप में दिए गए कोड को स्कैन कर सकते हैं.

कॉन्टैक्टस और कन्वर्सेशन सिंक होने के बाद नए मैसेज आने पर कंप्यूटर में आपको नोटिफिकेशन भी मिलेंगे जैसे मोबाइल पर मिलते हैं. इसके लिए आपका व्हाट्सएप नए वर्जन का होना चाहिए.

Back to top button