9 अनाथ बच्चों को पाल रहा है ये कुत्ता, रोज ऐसे करता है खाने का इंतजाम देखकर आपकी आंखे हो जाएगी नम

इसमे कोई 2 राय नहीं है कि जानवर इंसान से अधिक समझदार होते हैं। वह दयालु, करूणामयी और ममतामयी भी होते हैं, क्‍योंकि हाल ही में एक मामला सामने आया है जिस में एक कुत्‍ते ने बतख के 9 बच्‍चों को सहारा दिया है। ब्रिटेन के एसेक्‍स में माउंटफिशचे कैसल में फ्रेड नाम का कुत्‍ता रहता है। इस कुत्‍ते की उम्र अभी लगभग 10 साल होगी। लेकिन 10 साल की उम्र में फ्रेड ने जो कारनामा कर दिखाया है, शायद ही ऐसा काम कोई इंसान कर पाता। फ्रेड के इस कारनामें के लिये दुनिया उसे लंबें समय तक याद रखने वाली है।

फ्रेड ऐसे बना बतख के बच्‍चों के लिए मसीहा

दुनिया की ये जगह आज तक बनी हैं रहस्यमयी, जिसमे दफन है कई राज

कैसल के कर्मचारियों के अनुसार जब बतख के नौ बच्‍चे अपनी मां के गायब होने के बाद कैसल के आस पास हड़बड़ाते हुए घूम रहे थे। तभी फ्रेड नामक कुत्‍ते की नजर उन बच्‍चों पर पड़ी, तो वह उनके पास चला गया और उन्‍हें अपनी पीठ पर बिठा कर घुमाने लगा। इस तरह फ्रेड और उन नन्‍हें बच्‍चों की दोस्‍ती हो गई। अब सभी बच्‍चे फ्रेड के साथ टोकरी में रहते हैं। फ्रेड उन सभी बच्‍चों का बहुत ख्‍याल रखता है। उनको रोज अपनी पीठ पर बिठा कर मैदान में घुमाता है और अपने साथ ही सुलाता है। बतख के बच्‍चे भी फ्रेड के इर्द-गिर्द इस तरह से खेलते हैं, जैसे कि वह अपनी मां के आस पास खेल रहे हों।

फ्रेड के मालिक ने किया इस बात का खुलासा

फ्रेड के मालिक गोल्‍ड स्मिथ ने बताया कि जब उन्‍होंनें फ्रेड को बतख के बच्‍चों को सवारी कराते देखा तो वह भी अचंभित रह गए थे। गोल्‍डस्मिथ के अनुसार अभी बतख के बच्‍चे इतने छोटे हैं कि ठीक से चल भी नहीं सकते हैं। जब बच्‍चे बड़े हो जाएंगे तो उन्‍हें आजाद कर दिया जाएगा। इसके बाद गोल्‍ड स्मिथ हंसते हुए कहते हैं कि मुझे लगता नहीं है कि अब बच्‍चे फ्रेड को छोड़ पाएंगे।
सोशल मीडिया पर फ्रेड और बतख के बच्‍चों की तस्‍वीर खूब पसंद की जा रही है
सोशल मीडिया पर कुत्‍ते फ्रेड की बतख के बच्‍चों को पीठ पर सवारी कराने वाली तस्‍वीरें यूजर्स को खूब पसंद आ रही हैं। सभी यूजर्स फ्रेड की समझदारी को सलाम कर रहे हैं। फ्रेड पर बतख के बच्‍चों को सवारी कराने के दौरान बनाया गया वीडियो भी सुपर डुपर तरीके से वायरल हो रहा है।

Back to top button