नवरात्रि के 9 दिन पहनें ये 9 रंग, चमक जाएगी आपकी किस्मत
नवरात्रि का शुभारंभ हो चुका है. इसी के साथ ही शुरू हो जाएगी देवी के अलग-अलग रूपों की उपासना. आज नवरात्रि का पहला दिन है और पहले दिन मां शैलपुत्री की उपासना की जाती है. कहा जाता है कि नवरात्रि में रंगों का भी विशेष महत्व होता है. इस बार मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा में विशेष रंग के कपड़े धारण कर मां दुर्गा की पूजा करें. नौ दिनों में नौ रंगों के कपड़े पहनने और मां की पूजा करने का खास महत्व है.
हर रंग का आपके ऊपर एक खास प्रभाव होता है. आपको पता ही होगा कि कुछ लोग रंग-चिकित्सा यानी कलर-थेरेपी भी कर रहे हैं. वे इलाज के लिए अलग-अलग रंगों के पानी की बोतलों का प्रयोग करते हैं, क्योंकि रंगों का आपके ऊपर एक खास किस्म का प्रभाव होता है. नवरात्रि के नौ दिनों के दौरान काले रंग के कपड़े पहनना वर्जित होता है. इसलिए काले रंग के कपड़े ना पहनें.
(Navratri First day Color) नवरात्रि के पहले दिन का रंग-
पहले दिन मां शैलपुत्री और मां ब्रह्राचारिणी की पूजा होगी. इस पूजा में पीला रंग पहनना खासतौर से शुभ होगा. पहला दिन बुधवार है इसलिए हरे रंग का कपड़ा भी पहन सकते हैं.
(Navratri Second day Color) नवरात्रि के दूसरे दिन का रंग-
नवरात्र के दूसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा होगी. इस दिन आप ग्रे रंग के कपड़े पहन कर मां दुर्गा को खुश कर सकते हैं.
(Navratri Third day Color) नवरात्रि के तीसरे दिन का रंग- नवरात्र के तीसरे दिन कूष्मांडा की पूजा की जाएगी. इस दिन आप नारंगी रंग को पहन सकते है. मां कूष्मांडा को नारंगी रंग पसंद होता है.
(Navratri Fourth day Color) नवरात्रि के चौथे दिन का रंग- नवरात्रि के चौथे दिन स्कंदमाता पूजा की जाएगी. इस दिन सफेद रंग पहनना शुभ माना जाता है.
(Navratri Sixth day Color) नवरात्रि के 6वें दिन का रंग- नवरात्र के छठें दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है. इस दिन के लिए लाल रंग बहुत शुभ माना जाता है. उगते सूरज का रंग भी लाल होता है. मानवीय चेतना में अधिकतम कंपन लाल रंग ही पैदा करता है. जोश और उल्लास का रंग लाल ही है. देवी (चैतन्य का नारी स्वरूप) इसी जोश और उल्लास का प्रतीक हैं. उनकी ऊर्जा में भरपूर कंपन और उल्लास होता है.
(Navratri Seventh day Color) नवरात्रि के 7वें दिन का रंग- नवरात्र के 7वें दिन कालरात्रि की पूजा होती है. इस दिन कहा जाता है कि नीला रंग पहनना शुभ होता है.
(Navratri 8th day Color) नवरात्रि के 8वें दिन का रंग- नवरात्र के 8वें दिन महागौरी की पूजा होती है. इस दिन गुलाबी रंग पहनना शुभ होता है. इस दिन आप गुलाबी रंग के कपड़े पहन कर ही पूजा करें.
(Navratri 9th day Color) नवरात्रि के 9वें दिन का रंग- नवरात्र के 9वें दिन मां सिद्दात्री की पूजा की जाती है. इस दिन बैंगनी रंग पहनना बेहद शुभ होता है. इस रंग के कपड़े पहनकर ही मां की पूजा करें और कन्याओं को खिलाएं.





