9.4 IMDb रेटिंग पाने वाली इमरान हाशमी की Gunmaaster G9 किया कमाल

आवारापन 2 (Awarapan 2) की सफलता के तीन महीने बाद फिर से इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ने आ गए हैं। उनकी हालिया फिल्म गनमास्टर जी9 (Gunmaaster G9) ने बड़े पर्दे पर पहले ही दिन धमाल मचा दिया है।
‘ये प्रेम मोल लिया’ के साथ 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म गनमास्टर जी9 इमरान हाशमी के करियर की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। इसने सूरज बड़जात्या निर्देशित फिल्म को भी बड़ी टक्कर दी है। साथ ही रामायणम् (Ramayana) की कमाई पर भी प्रभाव पड़ा है।
गनमास्टर जी9 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
एक्शन थ्रिलर गनमास्टर जी9 को इस वक्त ऑडियंस काफी पसंद कर रही है। फिल्म को एडवांस बुकिंग में जैसा पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था, पहले दिन का कलेक्शन भी वैसा ही रहा। सैकनिल्क के मुताबिक, आदित्य दत्त की फिल्म गनमास्टर जी9 ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 3.65 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।
ये प्रेम मोल लिया को मिली तगड़ी टक्कर
गनमास्टर जी9 का ग्रॉस कलेक्शन 4.30 करोड़ रुपये है। वहीं, दूसरी ओर ये प्रेम मोल लिया ने पहले दिन 4 करोड़ रुपये से खाता खोला था। फिलहाल, गनमास्टर जी9 भले ही ये प्रेम मोल लिया से चंद लाखों में पीछे रही हो, लेकिन वीकेंड में इमरान की फिल्म की कमाई बढ़ने की उम्मीद है।
दरअसल, 28 नवंबर को आधे दिन में ही इमरान हाशमी की फिल्म गनमास्टर जी9 ने करीब 2 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। ऐसे में उम्मीद है कि पहला वीकेंड इस एक्शन थ्रिलर के लिए धमाकेदार हो सकता है।
गनमास्टर जी9 की कहानी
फिल्म की कहानी ईश्वर (इमरान हाशमी) की है जो पहले एक अपराधी था लेकिन अब सुधरकर डेयरी किसान बन गया है। जब उसके अतीत और परिवार पर खतरा मंडराता है तो उसे मजबूरन वापस हिंसक अंडरवर्ल्ड की दुनिया में लौटना पड़ता है। फिल्म में जेनेलिया देशमुख और अपारशक्ति खुराना ने अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसे IMDb ने 9.4 रेटिंग मिली है।





