9 बच्चों की मां हैं ये सुपर MOM, 4.9 बिलियन डॉलर की हैं मालकिन

phpThumb_generated_thumbnail (3)एजेन्सी/देश की सबसे रईस महिला होने का खिताब 66 साल की सवित्री जिंदल के नाम है। इसी के साथ सवित्री जिंदल राजनीति में भी सक्रिय हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में वह हरियाणा की हिसार सीट से कांग्रेस की टिकट पर विधायक बनीं और फिर राज्य की बिजली मंत्री बनाईं गई। सवित्री जिंदल भारत की सबसे बड़ी स्टील कंपनी जिंदल स्टील एंड पॉवर लिमिटेड की नॉन एक्जीक्यूटिव चेयरमैन है। फोर्ब्स मैगजीन की 2015 में आई लिस्ट के मुताबिक जिंदल की कुल नेट वर्थ 4.9 बिलियन डॉलर है।
 
(आज 20 मार्च को उनका जन्मदिन है, इस क्रम में हम आपको बताने जा रहे हैं कैसे 9 बच्चों की मां होने के बावजूद इतना बड़ा बिजनेस संभाला और देश ही नहीं दुनिया में एक सफल बिजनेस वुमेन के अपनी पहचान बनाई।)
पति की मौत के बाद संभाला बिजनेस
जिंदल स्टील एंड पॉवर लिमिटेड के संस्थापक ओम प्रकाश जिंदल की हेलिकॉप्टर क्रैश के दौरान 2005 में मौत हो गई थी। उस समय उनकी पत्नी सवित्री जिंदल ने बिजनेस संभालने की ठानी। इससे पहले उन्होंने कभी घर के बाहर कदम भी नहीं रखा था। 36 साल तक घर के अंदर रहने वाली सवित्री जिंदल ने कंपनी उस ऊचाईंयों पर ले गई। जिसकी कल्पना करना भी मुश्किल है।
बन चुकी हैं दुनिया की चौथी सबसे धनी मां
जिंदल समूह की नॉन एक्जीक्यूटिव चेयरमैन सावित्री जिंदल एक समय 12.2 अरब डॉलर की सम्पति के साथ दुनिया की चौथी और एशिया की सबसे धनी मां का खिताब हासिल कर चुकी हैं। फोर्ब्स ने 2010 में अरबपति मदर्स की सूची जारी की थी। इस लिस्ट में अमेरिकी कंपनी वाल-मार्ट की क्रिस्टी वाल्टन इस सूची में पहले नंबर पर हैं, दूसरे नंबर पर फ्रांस की सौंदर्य प्रसाधन कंपनी लॉरियल की लिलियन बेटनकोर्ट और तीसरे नंबर पर स्वीडन की बिर्गिट रौजिंग थी।
9 बच्चों की हैं मां
20 मार्च, 1950 को असम के तिनसुखिया में जन्मीं सावित्री का विवाह 1970 में ओमप्रकाश जिंदल के साथ हुआ था। सवित्री जिंदल की 9 संतानें है। जिनमें चार बेटे पृथ्वीराज, सज्जन, रतन और नवीन जिंदल शामिल है। चारों बेटे देश के जाने-माने बिजनेसमैन है। इसके अलावा 5 बेटियां भी है। नवीन जिंदल पिछले आम चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर करुक्षेत्र से सांसद बने थे।
 

राजनीतिक विरासत को भी संभाला
बिजनेस संभालने के साथ-साथ उनके राजनीतिक विरासत को भी आगे बढ़ाने का फैसला किया। इससे पहले सवित्री जिंदल को कभी घर के बाहर भी कदम रखना पड़ा। जनता उनके चेहरे से बिल्कुल अंजान थी। पति ओपी जिंदल हिसार शहर के विधायक और राज्य के बिजली मंत्री थे। पति की मृत्यु से खाली हुई हिसार विधानसभा सीट के 2006 में हुए उपचुनाव में उतरीं, जीतीं और मंत्री बनीं। उस चुनाव में सावित्री से आमजनों से पहली बार रूबरू हुईं। तब भी लोग केवल उनके राजनीतिक चेहरे से वाकिफ हुए।
Back to top button