899 रुपए में एम-टेक पेश किया सेल्‍फी वाला फीचर फोन जी-24, जाने क्या है खाश फीचर्स

नई दिल्ली:घरेलू स्‍मार्टफज्ञेन निर्माता एम-टेक इंफोर्मेटिक्‍स ने अपना नया सेल्फी फीचर फोन 899 रुपए की कीमत में जी24 बाजार में पेश किया। डुअल सिम वाले इस फोन में 1.8 इंच का डिस्‍प्‍ले और डुअल डिजिटल कैमरा हैं। इसमें 1000 एमएएच की बैटरी लगी हुई है, जो 7 घंटे का टॉक टाइम और 300 घंटे का स्‍टैंड-बाय टाइम देती है। कंपनी के बयान में कहा गया है कि डुअल सिम वाले जी24 में डुअल डिजिटल कैमरे के साथ-साथ वायरलैस एफएम रेडियो, ब्लूटुथ व ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा भी दी गई है।899 रुपए में एम-टेक पेश किया सेल्‍फी वाला फीचर फोन जी-24, जाने क्या है खाश फीचर्स

 

कंपनी के अनुसार यह फोन 20,000 विभिन्न खुदरा स्टोरों व अग्रणी ई-कॉमर्स पोर्टल पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। एम-टेक इंफोर्मेटिक्‍स लिमिटेड के डायरेक्‍टर गौतम कुमार जैन ने कहा कि जी24 सेल्‍फी फोन पावरफुल बैटरी बैकअप के साथ आता है। इसकी स्‍टोरेज को 16 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें एमपी3/एमपी4/डब्‍ल्‍यूएवी प्‍लेयर, ऑटो कॉल रिकॉर्ड और टॉर्च जैसी खूबियां भी हैं। जी24 पांच रंगों ब्‍लैक, रेड, ब्‍लू, ग्रे और ब्राउन में आता है।

Back to top button