GST से होगा फायदा, विपक्ष 2019 के लिए तलाशे एजेंडा: नीतीश

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री लगातार हो रही अपनी आलोचना और कयासों को लेकर मुखर हुए हैं। उन्होंने एक बार फिर उन्होंने विपक्ष को निशाना बनाते हुए कहा है कि 2019 के चुनाव के लिए विपक्ष के पास वैकल्पिक एजेंडा होना चाहिए। सिर्फ एकता की बात करने से बात नहीं चलेगी कांग्रेस बड़ी पार्टी है और वो प्रतिक्रिया की राजनीति की बजाय वैकल्पिक राजनीति को चुने। मुद्दें पीछे नहीं छूटना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार में एजेंडा साफ था तो चुनाव जीते।
जब पूछा गया कि क्या वो पीएम के उम्मीदवार होंगे तो नीतीश ने साफ कहा कि मैं 2019 के चुनाव में पीएम का उम्मीदवार नहीं हूं। नीतीश के अनुसार हमारी पार्टी छोटी है ऐसी बिना वजह की उम्मीदें पालना ठीक नहीं है। हम इसमें पड़ने वाले नहीं है।
वहीं जीएसटी कार्यक्रम में ना जाने को लेकर उन्होंने कहा कि उन्हें न्योता नहीं मिला था लेकिन जीएसटी काउंसिल व सांसदों को न्योता था जिसके चलते उनकी पार्टी के नेता कार्यक्रम में शामिल हुए। जीएसटी को लेकर आगे कहा कि यह यह अच्छा है और हम यूपीए सरकार के समय से इसका समर्थन करते आ रहे हैं।





