घर में सो रही 85 साल की वृद्ध महिला से दुष्कर्म, आरोपी ने ऐसे किया…

हाल ही में अपराध का जो मामला सामने आया है वह जांजगीर का है. इस मामले में छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में अपनी हवस को पूरा करने के लिए युवक ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी है. इस मामले में घर में सो रही 85 साल की वृद्ध महिला से घर में घुस कर दुष्कर्म किया गया है. वहीं अब पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी से पूछताछ और कानूनी कार्रवाई के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल दाखिल कर दिया गया है.

इस मामले में मिली जानकारी के तहत ”जांजगीर चांपा जिले के नैला चौकी क्षेत्र में घर में सो रही एक 85 साल की वृद्ध महिला से रेप की शिकायत मिली थी. महिला की शिकायत पर 22 वर्षीय आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया.” इसी के साथ इस मामले में यह बताया जा रहा है कि, ‘आरोपी ने घर में सो रही बुजुर्ग महिला के साथ वारदात को अंजाम दिया. इसके बाद वो वहां से फरार हो गया. आरोपी ने महिला को मारने की कोशिश भी की.’

स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी शिक्षक को मिली जमानत

वहीं जांजगीर चांपा के एसडीओपी जितेन्द्र चन्द्राकर ने बताया कि, ”आरोपी के बारे में शिकायत मिलने के तुरंत बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया और आरोपी ने पुलिस के सामने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया.” वहीं अब बताया गया है कि कानूनी प्रक्रिया कर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल दाखिल कर दिया गया है.

Back to top button