85 बनाते ही विराट ने रोहित शर्मा से छीन लिया ये बड़ा मुकाम, बनाए ये बड़े रिकॉर्ड..

कप्‍तान विराट कोहली (85) की शानदार पारी की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीड को तीसरे और अंतिम वनडे में 4 विकेट से हराया और सीरीज पर कब्जा जमाया। भारत की वेस्टइंडीज पर ये लगातार 10वीं द्विपक्षीय सीरीज जीत है। मैन ऑफ द मैच घोषित किए गए विराट ने 81 गेंदों में 9 चौके की मदद से 85 रन बनाए। इस पारी के साथ ही विराट ने कुछ बड़े मुकाम हासिल किए।

बनाए ये रिकॉर्ड

वैसे तो विराट कोहली हर पारी के साथ एक नया रिकॉर्ड बना रहे हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में 85 रनों की पारी के साथ ही विराट ने लिस्ट ए क्रिकेट में अपने 13 हजार रन पूरे किए। इसके अलावा इस कैलेंडर ईयर में 1300 से ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के एकमात्र कप्तान बने।

पाक की ऐतिहासिक जीत, श्रीलंका की करारी हार

लगातार चौथे साल सबसे ज्यादा रन

खास बात ये है कि विराट ने लगातार चौथे साल कैलेंडर ईयर में सबसे ज्‍यादा अंतरराष्‍ट्रीय रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। विराट ने इस साल क्रिकेट के सभी प्रारूपों में कुल मिलाकर 2455 रन बनाए। वहीं रोहित शर्मा ने साल सभी फॉर्मेट मिलाकर 2442 रन बनाए। विराट की इस उपलब्धि की शुरुआत साल 2016 में हुई थी। तब कोहली ने 2595 रन बनाए थे। इसके बाद साल 2017 में उन्होंने 2818, 2018 में 2735 रन बनाए थे। इस साल विराट और रोहित में पूरे समय सबसे ज्यादा रन बनाने की जबर्दस्त होड़ लगी रही। वनडे क्रिकेट में भले ही रोहित आगे रहे, लेकिन ओवरऑल रनों में विराट ने बाजी मारी। वनडे क्रिकेट में विराट कोहली केवल 13 रनों से अपने साथी रोहित शर्मा से पीछे रहे।

ऐसा करने वाले एकमात्र कप्तान

इसके अलावा भी विराट की 85 रनों की ये पारी कई मायनों में खास रही क्योंकि उन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में अपने 13 हजार रन भी पूरे किए और वे मौजूदा साल में 1300 से ज्‍यादा वनडे रन बनाने वाले दुनिया के एकमात्र कप्‍तान बने।

बहरहाल बता दें कि तीसरा वनडे जीतने के साथ भी भारत ने वेस्टइंडीज को 3 मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से हराया। ये भारतीय टीम की वेस्‍टइंडीज के खिलाफ लगातार 10वीं वनडे सीरीज जीत है। कटक वनडे में भारतीय टीम ने सबसे बड़े लक्ष्‍य का सफल पीछा करने का रिकॉर्ड भी बनाया।

Back to top button