8 राउंड फायर कर माफिया मुन्ना बजरंगी के करीबी ठेकेदार की हत्या, इन पर है शक

लखनऊ.गोमतीनगर इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने शुक्रवार देर शाम ठेकेदार मो. तारिक (38) पर ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक माफ‍िया मुन्ना बजरंगी का करीबी बताया जा रहा है। फायरिंग की आवाज सुनकर इलाके में हड़कंप मच गया। दूसरी ओर, चुनाव ड्यूटी से थकान दूर करने बैठे पुलिस अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। मौके पर पहुंची पुलिस घायल ठेकेदार को डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जौनपुर का रहने वाला है मृतक…8 राउंड फायर कर माफिया मुन्ना बजरंगी के करीबी ठेकेदार की हत्या, इन पर है शक

– मूल रुप से जौनपुर के मडियाहूं का रहने वाला तारिक अपनी पत्नी के साथ बनारस में रहता था। बाद में तारिक ठेकेदारी करने बनारस से लखनऊ आ गया। घटना शुक्रवार शाम करीब छह बजे की है। जब तारिक ग्वारी ओवरब्रिज होते हुए दयाल पैराडाइज की तरफ आ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें, तारिक की गाड़ी जैसे ओवरब्रिज पर चढ़ी, तब उसके पीछे लगे बाइक सवार बदमाश लग गए। उसके बाद उन लोगों ने रुकने का इशारा किया, लेकिन तारिक ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी। उस वक्त बदमाशों ने उसकी गाड़ी पर फायर किए। गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस दौरान गाड़ी के पास पहुंचे बदमाशों ने तारिक को दो गोलियां मारी।

ये भी पढ़ें: UP नगर नि‍गम चुनाव 2017: मेयर पद के लि‍ए चुनाव लड़ीं ये 16 पार्ट‍ियां ZERO पर हो गई आउट

गाड़ी पर हुए कुल छह फायर

-तारिक की गाड़ी पर बदमाशों ने कुल 8 राउंड फायर किया था। फायरिंग के दौरान दो गोलियां गाड़ी के बोनेट, दो दाहिने गेट, एक शीशे, जबकि एक टायर में लगी। इसके अलावा दो गोलियां तारिक को मारी गई।

पुलिस ने क्या की कार्रवाई

– मौके पर पहुंचे गोमतीनगर थाने के सीओ और पुलिस टीम ने तारिक को डा. राममनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे डेड घोषित कर दिया गया। एसएसपी दीपक कुमार ने क्राइम ब्रांच और सर्विलांस सेल को लगाया है।

बना ली थी करोड़ों की प्रॉपर्टी

– बताया जाता है तारिक ने कुछ साल की ठेकेदारी में ही करोड़ो की प्रॉपर्टी बना ली थी। परिवहन विभाग में मिलने वाले सभी बड़े ठेकों में उसका हस्तक्षेप रहता था। पुलिस इस मामले में ठेकों व उसमें और किन ठेकेदारों की दावेदारी थी। उनके बारे में पता लगा रही है।

एक बाहुबली का था करीबी

सूत्रों की मानें, तारिक पूर्वाचल के एक बाहुबली का बहुत ही करीबी था। जेल में इस माफिया का जमीन का पूरा कारोबार तारिक के जिम्मे मे था । बताया जाता है कि इस वजह से उसके अन्य गुर्गे तारिक से रंजिश करने लगे थे। सूत्रों का कहना है कि बीते वर्ष राजधानी के विकासनगर में हुई इस बाहुबली के रिश्तेदार की मौत के तुरन्त बाद तारिक अपने एक दोस्त के साथ उससे मिलने जेल गया था, जहां उसने जमीन के कारोबार को संभालने की बात कही। इस पर बाहुबली तैयार हो गया और उत्तरप्रदेश में फैले अपने पूरे कारोबारी की जिम्मेदारी तारिक को सौंप दिया। इसी वजह से इस कारोबार पर नजर गड़ाए बैठे उसके अन्य गुर्गें तारिक के रंजिश बढ़ा ली थी।

बनारस में दर्ज हुआ था मुकदमा

– बताया जाता है कि हाल ही में तारिक के खिलाफ बनारस के विशेश्वरगंज थाने में एक मुकदमा दर्ज हुआ है। अब ये मुकदमा किसने और क्यों दर्ज कराया। फिलहाल इसका पता पुलिस लगा रही है। फिलहाल सूत्रों की मानें, ये एफआईआर संपत्ति विवाद को लेकर दर्ज हुई थी।

आखिर किसने किया था तारिक को फोन?

बताया जाता है कि शुक्रवार शाम तारिक पत्नी के साथ घर पर मौजूद था। तभी उसके मोबाइल पर एक फोन आया। घर से निकलने के 20 मिनट बाद उसकी हत्या हो गई। सूत्रों की माने, तारिक के मोबाइल पर किसी राजेश सिंह नाम के शख्स का फोन आया था, जिसके बाद तारिक अपनी गाड़ी लेकर निकला। अब ये राजेश कौन है, तारिक से उसका क्या संबंध है, पुलिस इसका पता लगाएगी।

ये भी पढ़ें: गोमती रिवर फ्रंट: 8 इंजीनियर के खिलाफ CBI ने दर्ज किया केस, इन पर है आरोप

पत्नी ने पहचान वालों पर कराई एफआईआर

-घटना के बाद देर रात तारिक की पत्नी चार पूर्व परिचितों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में प्रदीप सिंह, जीएन सिंह, विकास उर्फ राजा और सोनू राजा के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पत्नी के मुताबिक, लोगों में पुरानी रंजिश को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था, जिसमें आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी थी।

Back to top button