58 साल के शख्स ने कि 120 लड़कियों से शादी, विवाह से पहले बताता है ये बात और लडकिया हो जाती थी तैयार

दुनिया में ऐसे बहुत से लोग हैं जो अपने जीवन में सैंकड़ों लड़कियों से प्यार करते हैं। हालांकि उन लोगों के लिए सभी से शादी करना संभव नहीं होता है। बावजूद इसके एक शख्स ऐसा है जो जब भी किसी से प्यार करता है उससे शादी कर लेता है। जी हां, ये शख्स ऐसे हैं जो दो-पांच नहीं बल्कि एक सौ बीस शादी कर चुके हैं। इतना ही नहीं इस शख्स का दावा है कि उनसे हर पत्नी काफी खुश है। थाइलैंड के फ्रॉमनी में 58 साल के तंबन प्रैजर्ट रहते हैं। उन्होंने 120 शादियां की हैं। हैरान कर देने वाली बात ये है कि थाइलैंड में बहुविवाह गैर कानूनी है और इसके बाद भी ये शख्स 120 विवाह करने में सफल हुआ। तंबन की सभी पत्नियों को एक दूसरे के बारे में पूरी जानकारी है। इन पत्नियों से उसके 28 बच्चे भी हैं।

तंबन ने अपनी सभी शादियों के बारे में अब जाकर जानकारी दी है। तंबन का कंस्ट्रक्शन का बिजनेस है। वो स्थानीय राजनीति में भी काफी दखल रखता है और वो एक रसूखदार शख्स है। तंबन का अपनी शादियों के बारे में कहना है कि वो जहां भी घर बनाता है वहां पर एक लड़की से शादी कर लेता है। इसके लिए वह 20 साल से कम उम्र की लड़की को चुनता है और इसका कारण बताते हुए वह कहता है कि 20 साल से ज्यादा की लड़कियां सवाल बहुत करती हैं।

17 साल की उम्र में उसकी शादी पहली बार हुई थी। बिजनेस के लिए वह थाइलैंड के अलग-अलग इलाकों में जाने लगा और उसके कई लड़कियों से संबंध बने। तंबन का कहना है कि उसे एक अजीब लत लग गई। जहां भी घर बनाता हूं वहां शादी कर लेता हूं। उसका दावा है कि वो सभी लड़कियों से प्यार करता है और वो भी उसे बहुत प्यार करती हैं।

अस्पताल के खंडहर में लड़का-लड़की कर रहे थे ये अश्लील काम, देख कर आपके उड़ जायेंगे होश…

दिलचस्प बात ये है कि तंबन अपनी शादी से पहले हर लड़की और उसके मां-बाप को अपनी पिछली शादियों के बारे में बता देता है। बावजूद इसके कोई भी लड़की या मां-बाप शादी से इनकार नहीं करते। हालांकि तंबन के घर के पास महज उसकी 22 पत्नियां ही रहती हैं। वहीं अन्य देश के अलग-अलग इलाकों में रहती हैं।

तंबन का 120 शादी करने का मामला अब जाकर खुला है। तंबन ने अपनी उन पत्नियों के लिए घर भी बनवाकर दिए हैं जिनके पास अपने घर नहीं थे।

Back to top button