हरियाणा के 8 जिलों में इस दिन होगी भारी बारिश, येलो अलर्ट जारी

हरियाणा में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। पिछले 3 दिनों में हुई बारिश ने प्रदेश के कई जिलों को कवर किया है। हालांकि 31 अगस्त से 1 सितंबर तक बारिश कुछ कम होने के आसार हैं, लेकिन 2 सितंबर से फिर बढ़ने लगेगी। प्रदेश में 1 अगस्त से अब तक 177.9 मिलीमीटर बरसात हो चुकी है, जबकि सामान्य बारिश 140.8 एमएम होती है, यानी सामान्य से 26% ज्यादा बारिश हुई है।

8 जिलों में भारी बरसात का यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने 2 सितंबर को प्रदेश के 8 जिलों में भारी बरसात होने का यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें यमुनानगर, करनाल, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत और पानीपत जिले शामिल हैं।

कहां हुई कितनी बारिश

हरियाणा में 8 जिले ऐसे रहे, जहां 24 घंटे में झमाझम बारिश हुई। बारिश से कई जगह जलभराव हो गया। कई इलाकों में घंटों बिजली गुल हो गई। सबसे ज्यादा बारिश भिवानी में में हुई, यहां 14.0 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा महेंद्रगढ़ में 9.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। कुरुक्षेत्र में 8.0, चरखी दादरी में 6.5 एमएम, बारिश हुई। इन जिलों के अलावा में 6.0 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। पानीपत, रोहतक, कैथल में भी मौसम में बदलाव देखने को मिला, यहां भी कुछ एक स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी देखी गई।

Back to top button