अक्षय तृतीया पर क्या पड़ेगा ज्यादा सस्ता, आपके लिए क्या है सही

 अक्षय तृतीया आने में बस दो दिन का वक्त रह गया है। इस दिन सोना खरीदना सबसे शुभ माना जाता है। इस खास अवसर पर लोग शुभ लाभ के लिए ज्यादा सोने के सिक्के, बिस्कुट या फिर ज्वैलरी खरीदते हैं। हालांकि तीनों ही चीजों पर अलग-अलग चार्ज लगते हैं। इससे ये एक दूसरे मुकाबले सस्ता और महंगा हो जाता है। 

आज हम जानेंगे कि आपको सोने के सिक्के, बार और ज्वैलरी में से क्या सबसे सस्ता पड़ता है। इसके साथ ही आपके लिए क्या बेस्ट ऑप्शन है?

Gold Bar vs Coin vs Jewellery: क्या है सस्ता?

सोने के सिक्के, बार और ज्वैलरी तीनों में ही जीएसटी 3 फीसदी ही लगाया जाता है। लेकिन इनमें लगने वाला मेकिंग चार्ज अलग है। इन तीनों में सबसे सस्ता सोने का बार पड़ता है क्योंकि इसमें किसी भी तरह का मेकिंग चार्ज नहीं लगता है। 

उसके बाद सोने का सिक्का सस्ता पड़ जाता है। हालांकि इसमें लगभग 5 से 7 फीसदी मेकिंग चार्ज लगता है। इसके अलावा गोल्ड ज्वैलरी सबसे महंगी पड़ती है। क्योंकि इसमें मेकिंग चार्ज सबसे ज्यादा होता है। अगर आप बस परंपरा के लिए खरीद रहे हैं तो एक छोटा सा बार खरीद सकते हैं। 

Back to top button