8 महीने बाद सबसे सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल की कीमतें भी नीचे आईं

इंटरनेशनल मार्केट में पेट्रोल और डीजल की कीमत कम होने का फायदा घरेलू बाजार में भी मिल रहा है. पेट्रोल और डीजल की कीमत में राहत मिलने का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा. शुक्रवार को दिल्ली में डीजल के दाम में 41 पैसे की कटौती हुई और पेट्रोल में 37 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई. इस तरह शुक्रवार को पेट्रोल का रेट 72.87 रुपये प्रति लीटर रहा और डीजल 67.72 के स्तर पर पहुंच गया. इस तरह पिछले छह हफ्ते में पेट्रोल के दाम में 9.96 रुपये और डीजल में 7.97 रुपये की कटौती हुई है.8 महीने बाद सबसे सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल की कीमतें भी नीचे आईं

27 मार्च को 72.90 रुपये था रेट
पेट्रोल की प्रति लीटर यह कीमत पिछले 8 महीने में सबसे कम है. इससे पहले 27 मार्च 2018 को दिल्ली में पेट्रोल का रेट 72.90 रुपये प्रति लीटर था. वहीं 27 मार्च को कोलकाता में पेट्रोल 75.63 रुपये प्रति लीटर बिका था. इसी तरह डीजल के दाम का यह स्तर पूरे चार महीने बाद आया है. 30 जुलाई 2018 को दिल्ली में डीजल 67.75 रुपये प्रति लीटर बिका था. जो कि 4 महीने बाद शुक्रवार (30 नवंबर) को 67.72 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गया. आपको बता दें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में नरमी के साथ घरेलू बाजार में भी ईंधन के दाम कम हुए हैं.

डेढ़ महीने में करीब 10 रुपये की गिरावट
दूसरी तरफ इंडियन ऑयल ने इस रिपोर्ट से इनकार किया कि घरेलू बाजार में एलपीजी की कीमत जल्द 1,000 रुपये तक पहुंच सकती है. इंडियन ऑयल की तरफ से कहा गया कि इंटरनेशनल मार्केट में पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार गिरावट को देखते हुए कंपनी पिछले डेढ़ महीने से घरेलू बाजार में ईंधन के दाम लगातार कम कर रही है. दिल्ली में 18 अक्तूबर से लेकर अब तक पट्रोल के दाम में 9.96 रुपये कम किए गए हैं जबकि डीजल के दाम में 7.97 रुपये प्रति लीटर की कटौती हुई है.

Back to top button