देश में 24 घंटे में कोरोना से 738 मौतें, 97% से अधिक रिकवरी रेट

भारत में कोरोना संक्रमण की दूसरी रफ्तार अब काफी सुस्त हो गई है. देश में लगातार कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों में गिरावट आ रही है. अप्रैल-मई महीने में तबाही मचाने के बाद अब कोरोना की दूसरी लहर मंद पड़ती जा रही है. पीक से अब एक्टिव मामलों में 86 फीसदी से अधिक की गिरावट है. इसके साथ ही रिकवरी रेट में भी इजाफा हो रहा है. रिकवरी रेट जो 3 मई को 81.1 फीसदी था, वो अब बढ़कर 97 फीसदी के पार पहुंच गया है.

देश में बीते एक दिन में कोविड-19 के करीब 44 हजार नए मामले सामने आए हैं, जबकि पिछले 24 घंटे में 738 कोरोना मरीजों की जान गई है. भारत में कोरोना से ठीक होने वालों की राष्ट्रीय दर यानी रिकवरी रेट (Recovery Rate) 97.06 प्रतिशत पहुंच गया है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 44,111 नए मामले (New cases) सामने आए हैं. जबकि इस दौरान 57,477 कोरोना मरीज रिकवर/डिस्चार्ज हुए हैं. वहीं, बीते एक दिन में 738 कोविड मरीजों की मौत हुई है. देश में फिलहाल 5 लाख से कम कोरोना के एक्टिव केस हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार (03 जुलाई 2021) सुबह 8 बजे जारी किए गए कोरोना के आंकड़े….

बीते 24 घंटे में आए कुल नए केस- 44,111
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए  – 57,477
बीते 24 घंटे में हुई कुल मौतें-  738
देश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा- 3,05,02,362
देश में अब तक ठीक हुए मरीजों की संख्या- 2,96,05,779

देश में कोरोना से मरने वालों का कुल आंकड़ा- 4,01,050
भारत में कोरोना के अब कुल एक्टिव केस- 4,95,533
कुल वैक्सीनेशन- 34,46,11,291

इन 5 राज्यों में बीते 24 घंटे में सबसे अधिक नए केस
केरल- 12,095 केस
महाराष्ट्र- 8,753 केस
तमिलनाडु- 4,230 केस
आंध्र प्रदेश- 3,464 केस
ओडिशा- 3,222 केस

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पांच राज्यों से 72 फीसदी नए कोरोना केस सामने आए हैं. जिसमें अकेले केरल से 27.42% मामले हैं. वहीं, देश में बीते 24 घंटे में हुई कुल 738 मौतों में सबसे अधिक महाराष्ट्र (156) में हुई हैं. जबकि केरल में एक दिन में 146 कोविड मरीजों की जान गई है.



Back to top button