एशेज का 71 साल पुराना रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया ने किया ध्वस्त

ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को पर्थ में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में इतिहास रच दिया। ऑस्ट्रेलिया ने कप्तान स्टीव स्मिथ और मिचेल मार्श के बीच हुई दोहरी शतकीय भागीदरी की मदद से अपने घर में सबसे ज्यादा स्कोर बनाने के मामले में एशेज सीरीज का 71 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त किया।एशेज

ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ टेस्ट के चौथे दिन अपनी पहली पारी 9 विकेट पर 622 रन बनाकर घोषित की। यह उसका एशेज सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ अपने घर में सर्वाधिक टेस्ट स्कोर है। इससे पहले उसका इंग्लैंड के खिलाफ अपने घर में सर्वाधिक स्कोर 1946 में सिडनी टेस्ट में था जब उसने 8 विकेट पर 659 रन बनाकर पारी घोषित की थी।

DUBAI SS फाइनल्स: 94 मिनट संघर्ष करने के बाद हारी पीवी सिंधु

स्मिथ और मिचेल मार्श के भी रिकॉर्ड : इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी के दौरान स्टीव स्मिथ और मिचेल मार्श ने भी टेस्ट क्रिकेट में अपने सर्वोच्च स्कोर बनाए। स्मिथ ने 399 गेंदों का सामना कर 30 चौकों और 1 छक्के की मदद से 239 रन बनाए। इससे पहले उनका सर्वाधिक स्कोर 215 रन था। मिचेल मार्श ने भी 29 चौकों की मदद से 181 रन बनाए। यह उनका टेस्ट क्रिकेट में पहला शतक है। इन दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 301 रनों की भागीदारी करते हुए अपनी टीम को रिकॉर्ड स्कोर बनाने में अहम भूमिका निभाई।

ऑस्ट्रेलिया का अपने घर में तीसरा बड़ा स्कोर : वैसे यदि टेस्ट क्रिकेट की बात की जाए तो यह ऑस्ट्रेलिया का अपने घर में तीसरा बड़ा स्कोर है। उसका अपने घर में सर्वाधिक स्कोर 2003 में पर्थ में जिम्बाब्वे के खिलाफ था जब उसने 6 विकेट पर 735 रन बनाकर पारी घोषित की थी। उसका दूसरा बड़ा स्कोर भारत के खिलाफ 1948 में रहा था जब उसने एडिलेड में 674 रन बनाए थे।

Back to top button