70वें गणतंत्र दिवस के मौके पर बाबा रामदेव फहराया विशाल तिरंगा,

हरिद्वार। 70वें गणतंत्र दिवस पर आज योगगुरु बाबा रामदेव ने हरिद्वार स्थित पतंजलि फेज 1 में 108 फुट ऊंचे विशाल तिरंगे का ध्वजारोहण किया। इस दौरान रामदेव ने कहा कि अभी राजनीतिक और आर्थिक आज़ादी मिलनी बाकी है। बाबा रामदेव ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को भारत रत्न मिलने पर बधाई दी है
ये भी पढ़ें :-एचडी कुमारस्वामी ने भाजपा पर लगाया विधायक को खरीदने का आरोप 
आपको बता दें बाबा रामदेव का कहना है कि वह इस गणतंत्र दिवस के मौके पर ‘मैं महान तो मेरा देश महान की तर्ज पर’ सभी देशवासियों से आग्रह करते हैं कि वह दो से ज्यादा बच्चे पैदा न करें। क्योंकि दिन प्रतिदिन देश पर आबादी का बोझ बढ़ रहा है। राम इस राष्ट्र के स्वाभिमान हैं और इस राष्ट्र में रहने वाले हर व्यक्ति के आचरण भी हैं। भगवान श्रीराम को इस राष्ट्र में सम्मान मिलना चाहिए और जो भी कानूनी प्रक्रिया चल रही हैं, उन्हें जल्द पूरा कर एक भव्य राम मंदिर का निर्माण होना चाहिए।
ये भी पढ़ें :-70वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बसपा सुप्रीमो ने बधाई देते हुए बोली ये बात
जानकारी के मुताबिक 2019 का चुनाव महासंग्राम है। कोई भी राजनीतिक पार्टी भारत को जातियों में न बांट सके। आज देश को शैक्षिक, आर्थिक, चिकित्सक व अन्य गुलामी से आजादी दिलाने के लिए भी सभी आज के दिन संकल्प लें। बाबा रामदेव ने 2019 चुनाव से पहले भारतीय शिक्षा बोर्ड बनाए जाने की बात भी कही।

Back to top button