70वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर हमारे देश पहुंचे दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति

 
नई दिल्ली। देश आज 70वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। हर साल की तरह इस साल भी पूरी दुनिया को देश की ताकत दिखाई जाएगी, साथ ही हमारी विविधता में एकता की प्रतीक झांकिया लोगों का मन मोह लेंगी। केंद्रीय दिल्ली में सात स्तरों की सुरक्षा की गई है। इसमें लुटियंस की तरफ जाने वाले रास्तों पर काफी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है साथ ही ये बताते चलें दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति साइरिल रामफोसा इस साल हमारे मुखिय अतिथि हैं।
ये भी पढ़ें :-देश महत्वपूर्ण मुकाम पर, हमारे आज के निर्णय से तय होगा भारत स्वरूप : राष्‍ट्रपति 
आप को बता दें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज के समारोह के मुख्य अतिथि दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामपोसा के साथ राष्ट्रपति भवन से बाहर निकले। राष्ट्रपति परेड मुख्य अतिथि के साथ परेड के मुख्य मंच की ओर निकले।राष्ट्रपति की अगवानी खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की ।
ये भी पढ़ें :-अयोध्या विवाद: चीफ जस्टिस ने नई संविधान पीठ बनाई, सुनवाई 29 जनवरी को 
जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया पर गेट पर स्थित अमर जवान ज्योति पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण और तीनों सेनाओं के प्रमुख ने उनकी अगवानी की। तीनों सेनाओं के प्रमुख और रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण अमर जवान ज्योति पहुंच कर उन्होंने ने भी श्रद्धांजलि दी साथ प्रधानमंत्री ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

Prime Minister Narendra Modi pays tribute at the Amar Jawan Jyoti. #RepublicDay2019 pic.twitter.com/mykhT7oxxP
— ANI (@ANI) January 26, 2019

Back to top button