7 सितम्बर दिन गुरुवार का राशिफल: जानिए क्या कहती है आज आपके सितारों की चाल

◆आज का पञ्चांग◆

।आप सबका मंगल हो 7 सितम्बर दिन गुरुवार।

7 सितम्बर दिन गुरुवार का राशिफल: जानिए क्या कहती है आज आपके सितारों की चाल
7 सितम्बर दिन गुरुवार का राशिफल: जानिए क्या कहती है आज आपके सितारों की चाल

ऋतु-वर्षा
माह-आश्विन
सूर्य-उत्तरायण
सूर्योदय:-05:48
सूर्यास्त:-06:12
राहूकाल(अशुभसमय)दोपहर
01:30से 03:00बजे तक
तिथि:-प्रतिपदा
पक्ष:-कृष्ण
दिशाशूल-दक्षिण

।।आज का राशिफल।।

(चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, कू, अ )
मेष
आज आप के घर मांगलिक कार्यों की रचना बन सकती है। यात्रा से लाभ होगा। व्यापारिक साझेदारों से मन मुटाव संभव है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

सुझाव:- आप तीन या , चौदह मुखी रुद्राक्ष धारण करें लाभ होगा।
शुभरंग:- पीला

( व, वी, वू, वे, वो, ओ, उ, ए, इ )
वृषभ
आज आप पर माता महालक्ष्मी की कृपा है। उन्नति आपके दरवाजे पर रहेगी। सोचे हुवे कार्य पूर्ण होंगे। शत्रु परास्त होंगे। आर्थिक व्यवसायिक स्थिति उत्तमोत्तम होगी।

सुझाव:- आप चौदह , तेरह या दश मुखी रुद्राक्ष हमेसा धारण करें आपका मंगल होगा।
शुभरंग:-गुलाबी

(क, की, कू, के, को, घ, हा, छ )
मिथुन
आज आप का स्वास्थय प्रभावित रहेगा। बासी भोजन से बचें।व्यवसायिक उन्नति होगी। आर्थिक दशा पूर्ववत होगी। सन्तान की उन्नति होगी।

सुझाव:- आप तेरह या इग्यारह मुखी रुद्राक्ष धारण करें उत्तम होगा।
शुभरंग:- श्वेत

( ही,हू, हे, हो, डा , डी, डे, डो)

कर्क:-आज आप का मन धार्मिक कार्यों में निरत रहेगा। मुकदमों में आपको विजय मिल सकती है।नवीन संपत्ति प्राप्त होने की योजना बन सकती है।

सुझाव:- आप छ ,दो,या चौदह मुखी रुद्राक्ष धारण करें उत्तम होगा।
शुभरंग:-बादामी

( म, मी, मू, में, मो, टा, टि, टू, टे )
सिंह
आज यात्रा से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।व्यर्थ विवाद से बचें। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी।पारिवारिक उन्नति मिलेगी। आज बड़ों का आशीर्वाद जरूर लें।

सुझाव:- आप एक, नौ , या बारह मुखी रुद्राक्ष धारण करें उत्तम होगा।
शुभरंग:- आसमानी

(प, पी, पू, पे, पो, ष, म, टो, ठ )
कन्या
आज आपके निजी सम्भन्धों में निकटता आएगी।व्यावसायिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पारिवारिक सहयोग से मन प्रसन्न रहेगा। सुदूर यात्रा के योग बन सकते है।

सुझाव:-आप तीन , तेरह, या इग्यारह मुखी रुद्राक्ष धारण करें लाभ होगा।
शुभरंग:- फिरोजी

(रा, री, रु ,रे, रो, ता, ती ,तू, ते, तो )
तुला
आज आप व्यापारिक सूझ बूझ से उन्नति प्राप्त करेंगे। मित्रों से सहयोग जीवन साथी से मन मुटाव की संभावना बन सकती है। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा।

सुझाव:- आप दश, छे ,या तेरह मुखी रुद्राक्ष धरण करें लाभ होगा।
शुभरंग:-लाल

(न, नी, नू, ने, नो, तो, या, यी, यू )
वृश्चिक
आज आपको साशन सत्ता से सहयोग मिल सकता है।सन्तान पक्ष से यश की प्राप्ति होने की संभावना बन रही है।आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

सुझाव:- आप तीन या चौदह मुखी रुद्राक्ष धारण करें उत्तम होगा।
शुभरंग:- चॉकलेटी

( ये,यो, भ,भी, भू, ध, फ़, ढ, भे )
धनु
आज आप व्यवसाय सामान्य रहेगा। अर्थिक की दृष्टि सामान्य रहेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। किन्तु सुराल पक्ष से तनाव बन सकता है।

सुझाव:- आप सात , चौदह, या एक मुखी रुद्राक्ष धरण करें आपका मंगल होगा।
शुभरंग:- पीला

(भे, भो, जा, जी, जू ,जे , जो ,खू, खे, खो,खी)
मकर
आज आप कृषि कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। भूमि निवेश में लाभ की संभावना बन सकती है। कुसंगति से बचें। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा।

सुझाव:- आप एक, या चौदह मुखी रुद्राक्ष धारण करें उत्तम होगा।
शुभरंग:-दूधिया

( सा, सी, शू, से,सो, गा, गे, गो, दा )
कुंभ
आज आप व्यावसायिक समझौता कर सकते हैं ।पारिवारिक सहयोग से अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। धनागमन बढ़ेगा।
यात्रा से बचें।

सुझाव:- आप एक , चौदह, या आठ मुखी रुद्राक्ष धारण करें आपका मंगल होगा।
शुभ रंग:- केसरिया

(दे, दो, दी, दू, चा, ची, थ,झ )
मीन
आज आप के सोचे हुवे कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवार में मंगल कार्यों की योजना बनेगी। व्यवसाय में पर्याप्त लाभ मिलेगा।

सुझाव:-आप चार , तीन, या गौरीशंकर रुद्राक्ष धारण करेंआपका मंगल होगा।
शुभरंग:-लाल

●आज के दिन का विशेष महत्व●

1आज आश्विन माह कृष्णपक्ष प्रतिपदा तिथि है।
2 आज से पितृपक्ष आरंभ है।

★प्रेरणा दाई चौपाई★

गो गोचर जहँ लगि मन जाई।
सो सब माया जानेहु भाई।।

अर्थ:-गोस्वामी तुलसीदास जी अरण्यकाण्ड में वर्णित करते है कि जहां तक इंद्रियों की गति है, जहाँ तक मन की गति है, जहाँ तक ये जाते है पाताल में, स्वर्ग में, ब्रम्हलोक में सम्पूर्ण दृश्यप्रपंच शब्द, स्पर्श, रूप,रस,गन्ध,सुख,दुख ये सब माया है ,ये सब ईश्वर कि दासी की रचना मात्र है।अस्तु “महापुरुष माया के पति से माया की माँग नहीं करते वे मायापति के ही दर्शन की कामना करते है।”

।।वास्तु टिप।।
आटे का चौमुखी दिया बनाकर तिल तेल में आपने दरवाजे के दोनों ओर इस पूरे पितृपक्ष भर नित्य प्रज्वलित करने से पितृ प्रशन्न होकर धन धान्य से परिपूर्ण करते हैं ।

◆इति शुभम ◆

।।आचार्य स्वामी विवेकानंद।।
।।श्री अयोध्या धाम।।
।।श्री रामकथा, श्रीमद्भागवत कथा व्यास व ज्योतिर्विद।।
संपर्क सूत्र:-9044741252

Back to top button