7 जनवरी 2020 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशिफल— धन प्राप्ति के नए मार्ग खुलने के आसार हैं। कम और नपा-तुला ही बोलने की कोशिश करें। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा वक्त बितायेंगे। कार्यक्षेत्र में दूसरों की शर्तों पर काम करना पड़ सकता है। आपके स्वाभिमान को चोंट लग सकती है।
वृषभ राशिफल— किसी पुराने रुके हुए कार्य में गति आयेगी। प्रगतिशील विचारों के प्रति निष्ठावान रहेंगे। भाई-बहनों के साथ सम्बन्धों में निकटता आयेगी। कार्य के प्रति उत्साह बढ़ेगा। दाम्पत्य जीवन की समस्याओं का निवारण होगा। सरकारी कार्यों में जल्दबाजी न करें।
मिथुन राशिफल— अनावश्यक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज अफवाहों से दूर रहें। दैनिक दिनचर्या में असुविधा होगी। जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध अच्छे रखने का प्रयास करें। अनावश्यक खरीदारी से बचें अन्यथा खर्च आय से ज्यादा हो सकता है।
कर्क राशिफल— धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। व्यवसाय में उन्नति होगी। अपनी क्षमताओं का बखूबी उपयोग कर पाएंगे। जॉब में तनख्वाह बढ़ सकती है। मित्रों और शुभचिन्तकों से सम्पर्क बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
सिंह राशिफल— कार्यक्षेत्र में वातावरण पूर्णतया आपके अनुकूल होगा। माता-पिता का मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त होगा। नई नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो दिन आपके लिए अनुकूल है। साहित्य से जुड़े हुए विद्यार्थियों को अच्छे अवसर मिलेंगे। आपमें साहस और आत्मविश्वास की वृद्धि होगी।
कन्या राशिफल— आपके अनुरूप सारे काम बनते जायेंगे। धर्म और आध्यात्म के प्रति आपकी रूचि जागृत होगी। दिन के पूर्वार्ध में कुछ मानसिक चिन्ता हो सकती है। परिवार को लेकर के कुछ योजना बनायेंगे। अपने धैर्य और संयम को न खोंये।
तुला राशिफल— कुछ लोगों से अपमान झेलना पड़ सकता है। लोग एहसानफरामोशी रूख दिखा सकते हैं। अव्यवहारिक फैसले ले सकते हैं। यात्रा में समय बर्बाद हो सकता है। आकस्मिक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं।
वृश्चिक राशिफल— घर-परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। आर्थिक लेन-देन लाभकारी सिद्ध होंगे। आपके अनुशासित रवैये को काफी ख्याति मिलने वाली है। नया काम शुरू करना चाहते हैं तो दिन अनुकूल रहेगा। रुके हुए सरकारी काम आज पूरे हो सकते हैं।
धनु राशिफल— जॉब में आपका वर्चस्व बढ़ने वाला है। आपकी राय को आज प्रमुखता मिल सकती है। उच्चाधिकारियों के साथ आपका मेलजोल बढ़ेगा। स्थान परिवर्तन की सोच रहे हैं तो आज आपको प्रयास करना चाहिये। शाम के समय शीतलहर के प्रकोप से पीड़ित हो सकते हैं।
मकर राशिफल— घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। बच्चों को लेकर के कुछ चिन्ता रहेगी। सिरदर्द की समस्या हो सकती है। प्रेम-सम्बन्धों को लेकर के कोई कमिटमेंट न करें। उधार लेन-देन करने से बचें। शाम के समय दोस्तों के साथ अच्छा समय बितायेंगे।
कुम्भ राशिफल— घरेलू मोर्चों पर समस्याओं को खत्म करने में आसानी होगी। आपकी मेहनत का पूरा परिणाम होगा। आत्मविश्वास में कमी देखने को मिल सकती है। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिन्ता रहेगी। घर की सुविधाओं की वस्तुयें खरीदेंगे।
मीन राशिफल— अपनी निष्ठा और मेहनत के दम पर सफलता अर्जित करेंगे। अपनी योग्यता का बखूबी प्रयोग करेंगे। मनोरंजन और कला में रूचि लेंगे। आज छोटी दूरी की यात्रायें लाभ दे सकती है। जॉब में प्रमोशन मिल सकता है। लव लाइफ सुखद रहेगी।





