67 साल बाद कोई भारतीय कप्तान इस तरह से हुआ आउट

भारतीय कप्तान विराट कोहली शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट टेस्ट के चौथे दिन पहली पारी में हिट विकेट हुए। किसी भारतीय टेस्ट कप्तान के इस तरह आउट होने का मौका 67 साल बाद आया। इससे पहले भारत के लाला अमरनाथ 1949 मे चेन्नई में इस तरह आउट हुए थे।virat-hit-wicket

राजकोट में इंग्लैंड के पहली पारी के 537 रनों के जवाब में भारत को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने का जिम्मा विराट कोहली पर था। वे 40 रन बनाकर खेल रहे थे, उन्होंने जफर अंसारी की गेंद को बैकफुट पर जाकर मिडविकेट की तरफ पुल किया और रन के लिए दौड़े। इसी बीच इंग्लैंड के खिलाड़ी खुशी मनाने लगे, क्योंकि शॉट खेलने के दौरान उनका पैर स्टंप्स से टकराया था और गिल्लियां गिर गई। इस तरह कोहली आउट हुए।

अमरनाथ बने थे ट्रिम के शिकार : 27 से 31 जनवरी 1949 को चेन्नई में भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट मैच खेला गया था जिसे वेस्टइंडीज ने पारी और 193 रनों से जीता था। भारत की पहली पारी में कप्तान लाला अमरनाथ 13 रन बनाने के बाद जॉॉन ट्रिम की गेंद पर हिटविकेट हुए थे।

 

Back to top button