6 साल की बच्ची को ड्राइवर ने बनाया अपनी हवस का शिकार

मुंबई के एक राज्य परिवहन विभाग के बस ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। उसपर 6 साल की लड़की का शिरडी से मुंबई लौटते समय यौन शोषण करने का आरोप लगा है। क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के अनुसार आरोपी सोपान उगाले ओशिवारा का नागरिक है। वह गोरेगांव के डिपो में ड्राइवर था। पुलिस के अनुसार पीड़िता और उसके परिवार ने 13 मई को शिरडी से लग्जरी बस में बैठे थे। आरोपी भी संगमनगर से उसी बस में रात के 10.30 बजे सवार हुआ था।
             
पुलिस ने बताया कि लड़की की मां ने उसे आरोपी के बगल वाली खाली सीट पर बैठने के लिए कहा। रात के 3 बजे जब नाबालिग लड़की सो रही थी उस समय आरोपी ने उसका यौन शोषण किया। नाबालिग ने सुबह इसके बारे में अपनी मां को तब बताया जब उसके निजी अंगो में दर्द महसूस होने लगा। हालांकि तब तक आरोपी बस से उतर चुका था। पीड़िता के परिवार ने कुरार पुलिस स्टेशन में पॉक्सो अधिनियम के तहत आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

बिहार: महिला पुलिस कर्मी रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़ी गई…

जांच अधिकारी ने बताया कि क्राइम ब्रांच ने इस मामले की जांच शुरू की और उन्होंने सूची के सभी यात्रियों की जांच की। जैसे ही आरोपी के सीट के नंबर की पुष्टि हुई हमें उसकी सारी जानकारियां मिल गईं। उगाले ने एजेंसी से टिकट बुक करवाते समय अपना मोबाइल नंबर दिया था। जिससे उसके स्थान और घर के पते की जानकारी मिल गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम शुक्रवार सुबह उगाले के घर पहुंची और उसे पुलिस थाने लाया गया। पूछताछ के दौरान उसने अपराध को अंजाम देने की बात कबूल ली है।

Back to top button