गंगा स्नान करने गए दादा पोती समेत 6 की मौत, सीएम ने फोन पर बात कर ली जानकारी
पटना. गंगा में डूबने से 6 लोगों की मौत हो गई। ये घटना बिहार की राजधानी पटना से सटे मोकामा के मरांची की है। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन के सीनियर ऑफिसर्स भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। गोताखोरों ने सभी 6 शव को बरामद कर लिया है। सीएम नीतीश कुमार ने पीड़ित परिवार के लोगों से बात कर पूरे मामले की जानकारी लिया।

बच्ची को बचाने के क्रम में हुआ ये घटना…
– मोकामा के मरांची में आज सुबह गंगा में डूबने से 6 लोगों की मौत हो गयी है। ये घटना गुरुवार की सुबह 6 बजे की है।
– ग्रामीणों के मुताबिक सभी बच्चे सुबह अपने दादा के साथ स्नान के लिए गए थे।
– इस दौरान पानी में खेलने के चक्कर में एक लड़की डूबने लगी। बच्चों को बचाते हुए दादा ने भी अपनी जान गवा दी।
– घटना के वक्त घाट पर केवल एक महिला मौजूद थी।
– उसने डूब रहे लोगों को साडी फेंक कर बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह एक को भी बचाने में कामयाब नहीं हो सकी।
– मराची में ही कैंप लगाकर सभी शवों का पोस्टमॉर्टम किया गया।

इसे भी देखें:- बुलेट ट्रेन को लेकर शिवसेना का पीएम मोदी पर निशाना
पंकज के घर पर पसरा सन्नाटा
– जिउतिया पर्व के बाद गांव की महिलाएं गंगा स्नान करने गयी थीं। इनके साथ ही घर के बच्चे भी चले गये।
– इसी दौरान मोकामा के रहने वाले पंकज की एक लड़की डूबने लगी। डूब रही लड़की को बचाने के लिए आसपास स्नान कर रही लड़कियों ने बचाने की कोशिश की तो एक-एक कर सभी लड़कियां डूबने लगी।
– डूब रही लड़कियों को बचाने की कोशिश में दादा भी डूब गए।

इनकी हुई है मौत
– दादा, पवन सिंह, 12 वर्षीय अनमोल कुमार, 14 वर्षीय निक्की, 12 वर्षीय काजल, 10 वर्षीय मृदुला, 08 वर्षीय खजुली, शामिल है।