तो इसलिए 6 घंटे टली अभिनंदन की रिहाई, सामने आई ये बड़ी वजह…

पाकिस्तान पर भारत का लगातार दबाव: विंग कमांडर अभिनंदन की आज स्वदेश वापसी हो रही है. वहीं भारत ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के खिलाफ पाकिस्तान पर लगातार दबाव बनाए रखे हुए हैं. भारत की ओर से पाकिस्तान को डोजियर सौंपे जाने के बाद देश की खुफिया एजेंसियों ने कुछ और दस्तावेज तैयार किए हैं जिसमें पाकिस्तान से भारत के खिलाफ जैश अपनी गतिविधियों को संचालित करता है. दूसरी ओर, भारत की ओर से दिए गए सबूतों को पाकिस्तान पर्याप्त नहीं मान रहा है. हालांकि भारत का कहना है कि उसके खिलाफ पाक की सीमा से आतंकी गतिविधियां लगातार संचालित की जा रही है.
अब दोपहर बाद होगी अभिनंदन की वापसी: विंग कमांडर अभिनंदन की आज स्वदेश वापसी हो रही है. हालांकि उनके स्वदेश वापसी के समय में बदलाव किया गया है. अब उनकी स्वदेश वापसी करीब 6 घंटे की देरी से होगी. पहले उन्हें सुबह 10 बजे अटारी बॉर्डर पर आना था, लेकिन अब वह दोपहर बाद पाकिस्तानी समयानुसार 3 से 4 बजे के बीच वहां पहुंचेंगे और फिर भारतीय सीमा में प्रवेश करेंगे. पाक सेना विंग कमांडर अभिनंदन को वाघा बॉर्डर तक ले जाएगी. पाक सेना उन्हें वहां भारतीय उच्चायुक्त के प्रतिनिधि को सौंपेगी.
चुनावी हंगामे के चलते आज PM मोदी करेंगे तमिलनाडु दौरा, ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा- ‘गो बैक मोदी’
दिल्ली के 29 स्थलों पर आतंकी हमलों की चेतावनी: सुरक्षा एजेंसियों ने दिल्ली के 29 महत्वपूर्ण और खास स्थलों पर आतंकी हमलों की चेतावनी जारी की गई है. दिल्ली में आतंकियों के निशाने पर इंडिया गेट, सेना भवन, प्रेसीडेंट हॉउस, संसद भवन, सुप्रीम कोर्ट, सरोजनी नगर बाजार, चांदनी चौक, पालिका बाजार, लक्ष्मी नारायण मंदिर, लोटस टैंपल, लाल किला, नेशनल डिफेंस कॉलेज, चीफ जस्टिस हाउस, दिल्ली एयरपोर्ट का पार्किंग एरिया, दिल्ली रेलवे स्टेशन, दिल्ली विश्वविद्यालय, एम्स, मॉल्स सिनेमा हॉल, डिफेंस कालेज और अक्षरधाम मंदिर शामिल हैं.





