गोरखपुर.यूपी के गोरखपुर में 5th क्लास के एक स्टूडेंट ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। नवनीत नाम के इस बच्चे ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा। इसमें लिखा- क्लास टीचर भावना राय बहुत सजा देती हैं। नवनीत के सुसाइड नोट के मुताबिक, कुछ दिन पहले उसे गोपा नाम की टीचर ने कपड़े उतरवाकर पीटा था। घटना के बाद कुछ पैरेंट्स ने स्कूल में तोड़फोड़ की। भावना को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक- सुसाइड नोट की हैंड राइटिंग नवनीत की कॉपियों से क्रॉस चेक की गई। ये साफ हो चुका है कि सुसाइड नोट उसने ही लिखा है।
क्या है मामला…
– नवनीत सेंट एंथोनी कॉन्वेंट स्कूल में 5th क्लास में पढ़ता था। 15 सितंबर को उसने स्कूल से लौटने के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज के लिए उसे हॉस्पिटल ले जाया गया। पांच दिन बाद बुधवार देर शाम उसकी मौत हो गई।
– बॉडी लेकर घर लौटे पैरेंट्स को नवनीत की स्टडी टेबल पर उसका सुसाइड नोट मिला। इसमें उसने स्कूल के दो टीचर्स पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए हैं।
क्या है सुसाइड नोट में?
– सुसाइड नोट में नवनीत ने लिखा है, “15 सितंबर को मेरा पहला एग्जाम था, मेरी मैम (क्लास टीचर) ने मुझे बहुत रुलाया। मुझे खड़ा रखा क्योंकि वो चापलूसों की बात सुनती हैं। उनकी किसी बात का विश्वास मत करिएगा। कल उन्होंने मुझे 3 पीरियड तक खड़ा रखा था। आज मैंने ये सोच लिया है कि मैं मरने वाला हूं। मेरी आखिरी इच्छा है कि मेरी मैम किसी बच्चे को इतनी बड़ी सजा न दें।”
– “अलविदा! पापा-मम्मी और दीदी।”
स्कूल में तोड़फोड़
– नवनीत की मौत की खबर मिलने पर कुछ बच्चों के पैरेंट्स भड़क गए। गुरुवार को इन लोगों ने स्कूल में तोड़फोड़ की। पुलिस ने हालात को संभाला।
क्या कहती है पुलिस?
– गोरखपुर एसपी सिटी विनय कुमार सिंह ने बताया- नवनीत की क्लास टीचर भावना राय के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने में धारा 306 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। उन्हें गुरुवार सुबह स्कूल खुलते ही गिरफ्तार कर लिया गया। उनसे पूछताछ की गई है।
– बच्चे की हैंड राइटिंग मैच कराई गई थी। इसमें ये साबित हो गया है कि सुसाइड नोट उसने ही लिखा है।