27 मार्च दिन सोमवार का पंचांग: आज किस की मनोकामना पूर्ण करेंगे ‘भगवान शिव’

।।आज का पंचांग।।

आज का दिन मंगल मय हो 27  मार्च दिन सोमवार

आज का पंचांगऋतु- शिशिर
मास-चैत्र
सूर्य उत्तरायण
सूर्योदय:-05:56
सूर्यास्त:-06:04
राहू काल(अशुभ समय) सुबह
07:30से 09:00 तक
तिथि-चतुर्दशी
पक्ष:-कृष्ण
दिसाशूल- पूर्व

।।आज का राशिफल।।

(ला, ली, लू, ले ,लो , चे, चो ,अ, कू)
? मेष:कोई महत्वपूर्ण वस्तु के खोने की चिंता बढ़ेगी. संबंधों मे कुछ खट्टा-कुछ मीठा दोनों एहसास होगा. मन नऐ-नऐ कल्पनाओ की शैर करेगा. पारिवारिक अथवा निजी जरूरतों में व्यय के योग है.

सुझाव:- आज आप घर पर मिष्ठान्न बनाकर देवालय में भोग लगाएं लाभ होगा।

शुभ रंग:- मटमैला।

(वा, वी, वि, वू , वे ,वो ,ई ,उ, ए ओ)
?वृष:- निराश छोड़ समस्याओं के बिकल्प पर मन को केन्द्रित करें. अच्छी योजनाएं महत्पूर्ण दायित्व पूर्ति में सहायक होंगी. रचनात्मक कार्यों मे रुचि बढ़ेगी. सकारात्मक सोच रखें.

सुझाव:- आज आप जरूरतमंद व्यक्तियों की सहायता करें लाभ होगा।

शुभ रंग :- लाल।

(का,की कु, के, को हा, घ ,छ, )
? मिथुन:- उत्साहपूर्ण सुखद समय का एहसास होगा. विद्यार्थियो के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी. निकटस्थ सम्बन्धों में भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा. ईर्ष्या मन से त्याग दें.

सुझाव:- आज आप देवालय में गुलाब पुष्प की माला अर्पण करें लाभ होगा।

शुभ रंग – नीला।

(डा, डी, डू, डे, डो, हे, हो,हू ,ही)
? कर्क:- महत्वपूर्ण कार्यों की सकुशल पूर्ति हेतु मन चिन्तित होगा. कार्य क्षेत्र में सम्बन्धों का भरपूर लाभ मिलेगा. नये लक्ष्यो में क्रियाशीलता से प्रगति के आसार बनने के योग हैं.

सुझाव:- आज आप श्री नारायण जी का दर्शन करें लाभ होगा।

शुभ रंग – गुलाबी।

(मा, मी मू, मे, मो, टा, टि, टू, टै)
?सिंह:- किसी निकटस्थ संबन्ध से लाभ के आसार बनेंगे. प्रियजनो से प्यार, उपहार व सम्मान के योग है. किसी सहकर्मी खराब व्यवहार से कष्ट संभव. मन नऐ-नऐ कल्पनाओ की शैर करेगा.

सुझाव:- आज आप भगवान शंकर का स्मरण करके मानस का पाठ करें लाभ होगा।

शुभ रंग – पीला।

( पा, पि, पू, पे, पो ष, म्, ठ टो)
??कन्या:- कभी धूप कभी छांव यही जीवन है उससे न घबराएं. नकारात्मक चिन्ताओं को त्याग आशावादी बनें. निकटस्थ संबन्धों में भावनात्मक आकांक्षाएं प्रबल होंगी.

सुझाव:-आज आप संध्या के समय तुलसी जी के सामने घी का दीपक जलाएं लाभ होगा।

शुभ रंग – बादामी।

(रे, रो, रा, री, ता, ती, तू, ते)
तुला:- कोई नया लक्ष्य अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी. रोजगार क्षेत्र में अनवरत् व्यस्तता से मन खिन्न होगा. नए लक्ष्यो में क्रियाशीलता से प्रगति के आसार खुलेंगे.

सुझाव:- आज आप शिवलिंग पर 21 बेलपत्र अर्पण करें लाभ होगा।

शुभ रंग – हरा।

(ना ,नी, नू ,ने ,नो ,तो, या ,यी ,यू)
?वृश्चिक:- प्रतिभाओं से परिपूर्ण होने के बावजूद भी निराश मन लाभ वंचित होगा. समाजिकता के निर्वहन मे व्यस्त रहेंगे. शिक्षा अथवा कलात्मक क्षेत्र मे सफलता के योग है. आलस्य का त्याग करें.

सुझाव:- आज आप श्री गणेश जी को सिंदूर अर्पण करें व मिष्ठान्न का भोग लगाएं लाभ होगा।

शुभ रंग – धानी।

(ये,यो,भा, भी,भू, भे, ध, फ,ढ)
?धनु:- किसी सुखद यात्रा की योजना बनेगी. किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी. मन नऐ-नऐ कल्पनाओ की शैर करेगा. कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के आसार है.

सुझाव:- आज आप श्री गणेश जी को तामब्बुल अर्पण करें लाभ होगा।

शुभ रंग – फिरोजी।

(भे, जा,जी, जू जे जो खी, खू,खे, खो,गा, गी)
?मकर:- हसमुख व मजाकिया स्वभाव से आस-पास वातावरण में प्रसन्नता बिखेरेंगे. कुछ नई प्रतिभाएं आप में परिलक्षित होंगी. शिक्षा अथवा कलात्मक क्षेत्र मे सफलता के योग है. आर्थिक पक्ष से सबल होंगे.

सुझाव:- आज आप भगवती को सुगन्धित पुष्प अर्पण करें लाभ होगा।

शुभ रंग:- सुनहला।
(गा, गी, गे, गो,सा,सी,सू,से, दा)
?कुम्भ:- किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर मन चिन्तित होगा. संवेदनशीलता व सरलता आपके स्वभाव की विशेषता व कमजोरी दोनों है अत: खराब प्रबृति के व्यक्तियो से दूरी बनावें.

सुझाव:- आज आप पंक्षियों को दाना डालें लाभ होगा।

शुभ रंग- भूरा।

(दी,दू,थ, झ, दे ,दो,चा, ची )
?मीन:- मीन : रोजगार क्षेत्र मे कुछ अवरोधों के बावजूद सफलता अवश्य मिलेगी. आर्थिक पक्ष के प्रति मन चिन्तित होगा. आय-व्यय में असन्तुलन से मन प्रयत्नशील होगा.

सुझाव:- आज आप राधा-माधव की आराधना करें लाभ होगा।

शुभ रंग – केसरिया।

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।

1आज चैत्र माह कृष्णपक्ष चतुर्दशी तिथि है।

।।प्रेरणा दाई चौपाई।।

को साहिब सेवकहि नेवाजी।
आपु समाज साज सब साजी।।

अर्थ:- गोस्वामी बाबा कहते है ऐसा कौन सा स्वामी है जो सेवक पर कृपा करके अपने सेवक का सारा काम अपने हाथों ही करदे ,वो राम के सिवा कोई और नहीं है।

।।आप सब का मंगल हो ।।

।।इति शुभम् ।।

।।आचार्य स्वामी विवेकानंद ।।
।।श्री अयोध्या धाम ।।
।।श्रीरामकथा, श्रीमदभागवत कथा व्यास व ज्योतिर्विद।।
सम्पर्क सूत्र- 9044741252

Back to top button