रात 12 बजे से पूरी तरह से बंद हो जाएंगे 500-1000 के पुराने नोट

#DEMONETISATION नोटबंदी के 16वें दिन गुरुवार रात 12 बजे के बाद से रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डे, सरकारी अस्पताल और पेट्रोल पंपों पर भी 500-1000 के पुराने नोट नहीं चलेंगे। 8 नवंबर को पीएम नरेंद्र मोदी के पुराने नोट बंद करने के ऐलान के बाद इन चार जगहों पर भी पुराने नोट चल रहे थे।

यह भी पढ़ें:- खुशखबरी: मोदी सरकार ने आम जनता के खातों में भेजे 21 हजार करोड़
बता दें कि, 31 दिसंबर तक आप बैंक और डाकघर में पुराने नोटों को बदल सकते हैं। वहीं आज से बैंक, एटीएम और पेट्रोल पंपों के अलावा बिग बाजार से भी 2000 रुपये निकाले जा सकेंगे। अभी बैंक से एक सप्ताह में 24 हजार रुपये और एटीएम से एक दिन में 2000 रुपए निकाल सकते हैं।
इन जगहों पर भी मिल रहे हैं पैसे
1. आज से एटीएम कार्ड के जरिए बिग बाजार से दो हजार रुपये निकाल सकते हैं। इसके लिए आसान प्रक्रिया है। एटीएम कार्ड को स्वाइप करें, पिन डालें और 2000 रुपये लिखें। पैसा आपके हाथ में होगा। बिग बाजार ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ मिलकर यह सुविधा शुरू की है।
यह भी पढ़ें:- सनसनी: 500 और 1000 के नोट बैंक में जमा करने पर रोक, फैसला आज से लागू
2. आप पेट्रोल पंप पर अपना डेबिट कार्ड स्वाइप करके 2000 रुपये प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि यह सुविधा सभी पेट्रोल पंप पर नहीं मिलेगी। अभी यह सुविधा देश के करीब 2,500 पेट्रोल पंप पर मिल रही है।





