मोदी ने जनता के साथ किया धोखा, RBI में नहीं बदले जा रहे हैं 500 और 1000 के नोट

सरकार ने वादा किया था कि अगर आपके पास 30 दिसबंर के बाद भी 500 और 1000 के पुराने नोट हैं तो, उसे RBI के दफ्तर में बदल सकते हैं। लेकिन ऐसा हो नहीं रहा है। कई लोग रिजर्व बैंक के दफ्तर में पुराने नोट बदलवाने जा तो रहे हैं, लेकिन उन्हें खाली हाथ वापस भेज दिया जा रहा है।RBI के दफ्तर में नहीं बदले जा रहे हैं पुराने नोट

बता दें की दिल्ली में रिजर्व बैंक के दफ्तर के बाहर खड़े सुरक्षा अधिकारीयों ने लोगों से कहा है, कि यहां पुराने नोट नहीं बदले जाएंगे। वहीं बिहार की राजधानी पटना के आरबीआई दफ्तर पहुंचे लोगों को बैरंग वापस भेज दिया गया।

NRI  फार्म भरकर अपने खाते में जमा कर सकते हैं  पैसे

वहीं दिल्ली के आरबीआई दफ्तर में पासपोर्ट दिखाकर कुछ लोगों को जाने दिया गया। बता दें कि ये वो लोग हैं जो 500 और 1000 के नोट बंद होने के बाद अब तक देश से बाहर थे। यहां तक कि एनआरआई के भी पैसे नहीं बदले जा रहे हैं, इसके लिए उन्हें एक फॉर्म भरकर ले जाना होगा

जिसके बाद उन्हें अपने अकाउंट में जमा करना होगा। जैसा की आपको बता दें 8 नवंबर को पीएम मोदी ने कहा था कि 30 दिसंबर के बाद रिजर्व बैंक जाकर लोग अपने पुराने नोट जमा कर सकते हैं। जिसके बाद लोग अपने आप को अब ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

Back to top button