50 के बाद जल्द आएगा 200 का नोट, RBI का 5 दिन में दो नए नोट का ऐलान

नई दिल्ली. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) फेस्टिव सीजन से पहले 200 रुपए के नए नोट मार्केट में लाएगा। RBI पहली बार 200 रुपए के नोट जारी करेगा। इस बारे में फाइनेंस मिनिस्ट्री ने बुधवार को नोटिफिकेशन भी जारी किया। moneybhaskar.com को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 200 रुपए के नोटों की प्रिंटिंग जारी है और करंसी चेस्ट में भी ये आने लगे हैं। बता दें कि 18 अगस्त को आरबीआई ने 50 रुपए का नया नोट लाने का एलान किया था।

तेजी से पॉपुलर होने की उम्मीद….
– आरबीआई के सूत्रों के मुताबिक, 100 और 500 रुपए की कीमत वाले नोटों के बीच में कोई दूसरा नोट मार्केट में चलन में नहीं है। ऐसे में माना जा रहा है कि मार्केट में आने के बाद ये नोट तेजी से पॉपुलर होंगे।
– आरबीआई मार्केट में बड़े नोटों की जगह छोटे नोटों की हिस्सेदारी बढ़ाना चाहते हैं।
RBI कम कर रहा है बड़े नोटों की हिस्सेदारी
– 2000 रुपए के नोटों के जरिए ब्लैक मार्केटिंग होने की खबरें आने के बाद आरबीआई लगातार बड़े नोटों की हिस्सेदारी मार्केट से कम करना चाह रहा है। मनी भास्कर ने हाल में बताया था कि किस तरह आरबीआई बड़े नोटों को मार्केट से धीरे धीरे कम कर रहा है। इसकी जगह बेहद सिस्टमेटिक तरीके से कम कीमत के नोटों को मार्केट में लाया जा रहा है।
– केंद्रीय बैंक की ओर से 50 रुपए का नया नोट भी ला रहा है।
– माना रहा है कि 200 रुपए के नोटों के मार्केट में आने के बाद सीमा पार से चलने वाले जाली नोटों के कारोबार पर अंकुश लगाने में भी मदद मिलेगी।
200 रुपए के नोट के दो फायदे
– आरबीआई के सूत्रों के मुताबिक, 200 रुपए के नोट के दो फायदे होंगे। पहला: कैश की किल्लत कम होगी। दूसरा: मार्केट में कम कीमत के नोटों की हिस्सेदारी भी बढ़ेगी।
– बता दें कि मोदी सरकार की ओर से जारी नोटबंदी के समय 177 करोड़ नोट 500 के तथा 686 करोड़ 1000 रुपए के नोट मार्केट में थे।
कैसा है 50 के नोट का फीचर्स
– आरबीआई के मुताबिक, इस नोट का कलर आसमानी (फ्लोरोसेंट ब्लू) है। नए नोट महात्मा गांधी (नई) सीरीज के तहत है, जिस पर आरबीआई के गवर्नर उर्जित पटेल के हस्ताक्षर हैं। इसकी साइज 66 mm x 135 mm है।
नोट के फ्रंट में
– देवनागरी में और अंग्रेजी में 50 रुपए लिखा है।
– नोट के ठीक बीच में महात्मा गांधी की फोटो है।
– माइक्रो लेटर में RBI, INDIA और 50 रुपए लिखा है।
– सिक्युरिटी थ्रेड में ‘भारत’ और RBI है।
– नोट के दाईं तरफ अशोक का चिन्ह है।
– माइक्रो लेटर में RBI, INDIA और 50 रुपए लिखा है।
– सिक्युरिटी थ्रेड में ‘भारत’ और RBI है।
– नोट के दाईं तरफ अशोक का चिन्ह है।
– गारंटी क्लॉज, गवर्नर के दस्तखत और धारक के प्रति वचन।
– सबसे ऊपर बांई तरफ नंबर पैनल पर छोटे से बड़े होते हुए नंबर होंगे और दाहिनी तरफ भी छोटे से बड़े होते हुए नंबर छपे होंगे।
– सबसे ऊपर बांई तरफ नंबर पैनल पर छोटे से बड़े होते हुए नंबर होंगे और दाहिनी तरफ भी छोटे से बड़े होते हुए नंबर छपे होंगे।
– महात्मा गांधी का फोटो और इलेक्ट्रोटाइप (50) वाटरमार्क्स हैं।
ये भी पढ़ें:- OBC में क्रीमी लेयर की सीमा 8 लाख हुई, सब-कैटेगरी बनाने की संभावना तलाशेगा कमीशन
नोट के पीछे:
– बाईं तरफ प्रिटिंग का साल लिखा है।
– स्लोगन के साथ स्वच्छ भारत का लोगो है।
– लैंग्वेज पैनल है।
– हम्पी के रथ की फोटो है।
– देवनागरी में 50 लिखा है।
– स्लोगन के साथ स्वच्छ भारत का लोगो है।
– लैंग्वेज पैनल है।
– हम्पी के रथ की फोटो है।
– देवनागरी में 50 लिखा है।
कब हुई थी नोटबंदी
– सरकार ने 8 नवंबर को नोटबंदी का एलान किया था।
– नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर अपनी स्पीच में कहा कि नोटबंदी के बाद बैंकों में 3 लाख करोड़ रुपए एक्स्ट्रा आए हैं। इनमें से पौने दो लाख करोड़ रुपए शक के घेरे में हैं। देशभर में 18 लाख लोग ऐसे हैं, जिनकी इनकम उजागर सोर्स से ज्यादा है। इन सब की जांच की जा रही है।
– नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर अपनी स्पीच में कहा कि नोटबंदी के बाद बैंकों में 3 लाख करोड़ रुपए एक्स्ट्रा आए हैं। इनमें से पौने दो लाख करोड़ रुपए शक के घेरे में हैं। देशभर में 18 लाख लोग ऐसे हैं, जिनकी इनकम उजागर सोर्स से ज्यादा है। इन सब की जांच की जा रही है।





