ग्रीस में मिले 57 लाख साल पुराने मानव पैरों के निशान…

शोधकर्ताओं ने ग्रीस के एक द्वीप में 57 लाख साल पुराने मानव के पैरों के निशान खोज निकाले हैं। यह एक ऐसी खोज है जो मानव विकास के व्यापक रूप से स्वीकार किए गए सिद्धांत को चुनौती दे सकती है।

5 million years old man footprints found in Greece

 जियोलॉजिस्ट एसोसिएशन की जनरल कार्यवाही में बताया गया है कि वेस्टर्न क्रेटे में ट्रैक्लोस में पाए गए पैरों के ये निशान अफ्रीका के अतिरिक्त प्रारंभिक मानव विकास के निशान हो सकते हैं। इससे पहले के अध्ययनों में सुझाव दिया गया था कि अफ्रीका में मिले सभी मानव जीवाश्म १८ लाख साल (जार्जिया के शुरुआती नर जीवाश्मों का समय) से अधिक पुराने थे। अग्रणी शोधकर्ताओं ने यह मुकम्मल किया था कि यह वह जगह थी, जहां समूह का विकास हुआ था।

ये भी पढ़ें:- इधर हुआ मोदी कैबिनेट का विस्तार, उधर सीएम योगी ने ले लिया सबसे बड़ा फैसला! हिल गई पूरी राजनीती

स्वीडन की उप्पसाला यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर और अध्ययन में शामिल पी अलबर्ग बताते हैं, ‘इसमें विवाद की बात जगह और समय को लेकर है।’ शोधकर्ताओं का कहना है कि ट्रैक्लोस में पाए गए नए पद-चिह्न स्पष्ट रूप से मानव के हैं। यह विशेष रूप से पैरों की अंगुलियों की तस्दीक करता है। बड़ा अंगूठा, हमारे आकार, आकृति और स्थिति में समान है। यह पैरों के तालू से विशिष्ट ‘गोले’ से जुड़ी हुई है।

ये भी पढ़ें:- भूकंप नहीं उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षण से हिला कोरियाई प्रायद्वीप, जापान ने की पुष्टि

Back to top button