5 फरवरी 2019 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आप आपका दिन..

मेष राशिफल— दोपहर बाद स्थितियों में सुधार होगा। साहस और आत्मविश्वास की प्रचूरता रहेगी। आज थोड़ी व्यस्तता रहेगी। क्रोध करने से अपना ही नुकसान करा लेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूरी बनाये रखें। कार्यों से ध्यान भटक सकता है।राशिफल

वृषभ राशिफल— कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। शाम के समय घर में कुछ बहस हो सकती है। अनावश्यक बातें करने से बचें। स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। जीवनसाथी के व्यवहार में थोड़ी उग्रता होने की आशंका है। खानपान में थोड़ा ध्यान रखें।

मिथुन राशिफल— आपके मन में आज थोड़ी अस्थिरता रहेगी। लोगों से पर्याप्त सहयोग न मिलने से मन में थोड़ी हताशा महसूस होगी। दिन के उत्तरार्द्ध में कई सारे सकारात्मक संकेत मिलेंगे। खर्चों को लेकर थोड़ी हलचल रहेगी। बनते कार्य बिगड़ सकते है।

कर्क राशिफल— किसी शुभ समाचार से दिन की शुरुआत होगी। दोपहर बाद थोड़ी आर्थिक अस्थिरता आ सकती है। अनावश्यक खर्चों के कारण तनाव रहेगा। रोजगार में आपको तकलीफों का सामना करना पड़ेगा। शत्रु आज अनुकूल रहेंगे।

सिंह राशिफल— उत्साहजनक खबर मिलने के योग बन रहे है। राजकीय बाधा दूर होगी। कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। व्यापार में दिन आज उन्नतिप्रदायक रहेगा। कारोबारी सम्बन्ध मजबूत होंगे। पारिवारिक जीवन में तालमेल बेहतरीन रहेगा।

कन्या राशिफल— आपके निर्णयों की कार्यक्षेत्र में प्रशंसा होगी। भौतिक सुविधाओं में वृद्धि होगी। नये सम्पर्क बनने के योग बन रहे हैं। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में बदलाव की सोच सकते हैं। यात्रा पूरी तरह से अनुकूल रहने वाली है।

तुला राशिफल— किसी धार्मिक यात्रा में जाने के योग बन रहे हैं। किसी से वायदा न करें। परिवार में कलह का वातावरण उत्पन्न हो सकता है। जीवन में आगे बढ़ने की अलग प्लानिंग करेंगे। अपने कार्यों के लिए दूसरों पर निर्भर न रहें।

वृश्चिक राशिफल— शरीर में आलस्य बढ़ सकता है। किसी समस्या का समाधान प्राप्त होगा। मन संयमित रखें। अनावश्यक बातों में समय बर्बाद न करें। महत्वपूर्ण कार्य दोपहर से पहले पूरा कर लेंगे। ससुराल के लोगों से सम्बन्ध मजबूत होंगे।

धनु राशिफल— आज आपको सम्भलकर रहना होगा। रिश्तों को लेकर तनाव हो सकता है। विरोधी आपके विरुद्ध सक्रिय हो सकते हैं। कीमती वस्तुओं को सम्भालकर रखें। चोंट-चपेट लगने की सम्भावना है। व्यापार में विदेश से लाभ मिलेगा।

मकर राशिफल— जॉब की तलाश कर रहे हैं तो आज सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। जोखिम भरे निवेश लाभकारी सिद्ध होंगे। प्रतिद्वंदियों के साथ समस्याओं का निपटारा होगा। कार्यों में परिश्रम के बाद सफलता मिलेगी।

कुम्भ राशिफल— चतुरायी के साथ अपने काम पूरा कर लेंगे। प्रेम-सम्बन्ध मजबूत रहेंगे। पुराना रोग उभर सकता है। सम्पत्ति के मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा।

मीन राशिफल— दिन सुख-सुविधा में बीतेगा। वरिष्ठ जनों का सहयोग प्राप्त होगा। दिन का उत्तरार्द्ध तनावपूर्ण रहेगा। लोग आपके व्यक्तित्व से प्रभावित रहेंगे। दोस्तों के साथ मनमुटाव हो सकता है। कोई करीबी व्यक्ति आपकी बातों का बुरा मान सकता है। आज क्रोध और अहंकार नुकसानदायक होगा।

Back to top button