बड़ी खबर: 5 अप्रैल यानी आज से 9 अप्रैल के बीच देश के इस हिस्से में हो सकता है बड़ा आतंकी हमला, अलर्ट जारी

जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले की साजिश का खुलासा हुआ है. खुफिया एजेंसियों के अलर्ट के मुताबिक 5 से 9 अप्रैल के बीच कश्मीर घाटी में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी हमला कर सकते हैं. इससे पहले गुरुवार को भी लोकसभा चुनाव के दौरान देशभर में आतंकी हमले की साजिश का खुलासा हुआ था. सूत्रों के मुताबिक लोकसभा चुनाव के दौरान आतंकियों ने हमले के लिए तीन टीमें बनाई हैं. इनमें अफगानिस्तान के बम एक्सपर्ट भी शामिल हैं.

दिल्ली में हमले को लेकर भी जारी हुआ था अलर्ट

14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियां ने अलर्ट जारी किया था. सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी कर कहा कि आतंकी संगठन दिल्ली में बड़ा हमला कर सकते हैं. अलर्ट में बताया गया कि पाकिस्तान में छुपे आतंकी ग्रुप अब जम्मू-कश्मीर के अलावा हाई वैल्यू टारगेट पर हमला करना चाहते हैं.

बता दें कि पिछले दिनों सुरक्षा एजेंसियों ने जैश के आतंकियों को पकड़ा था. आतंकियों से पूछताछ के आधार पर ही ये अलर्ट जारी किया गया. सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट में कहा कि देश के नामी और बड़े नेता, रेलवे लाइन, तेल के डिपो, दक्षिणपंथी नेता और एक्टिविस्ट आतंकियों के निशाने पर हैं.

निर्वाचन आयोग ने जारी किए निर्देश, अब डेटा 24 घंटे में अपलोड होगा उम्मीदवारों का डेटा, देरी करने पर होगी कार्रवाई

पाकिस्तान आतंकियों की आड़ में भारत पर हमले साजिश की रचता रहता है. कश्मीर के अलग-अलग इलाकों में बीते कई दिनों से अब तक कई मुठभेड़ हो चुके हैं. इसमें सुरक्षा बल कई आतंकियों का सफाया कर चुके हैं.

Back to top button