विराट कोहली को अनुष्का की कौन सी फिल्म है सबसे ज्यादा पसंद

वे अपनी पर्सनल लाइफ पर बात करते हैं। भारतीय टीम के तीनों फॉर्मेट में कप्तान विराट कोहली हमेशा अपने खेल पर ही बात करना पसंद करते हैं। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने कई सफलताएं अर्जित की हैं। क्रिकेट में अक्सर कहा जाता है कि एक शानदार बल्लेबाज को जब कप्तानी का जिम्मा सौंपा जाता है तो उसके खेल पर असर पड़ता है, लेकिन विराट के साथ यह उलटा जान पड़ता है।

2017 में पूर्ण रूप से कप्तानी मिलने के बाद विराट के बल्ले की धार और तेज हो गई है। कप्तानी और बल्लेबाज के रूप में उनका रिकॉर्ड शानदार है। उनकी कप्तानी में भारतीय टेस्ट विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के प्वाइंट टेबल में सबसे ऊपर है और विराट की नजरें इस मुकाम पर टीम को बनाए रखने पर है।

हाल ही में विराट कोहली ने अपनी पर्सनल लाइफ पर इंडिया टुडे से बात करते हुए कई मजेदार सवालों का जबाव दिया। इस दौरान उन्होंने बताया कि कैसे वे और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया ट्रोलिंग को डील करते हैं। इसके अलावा उन्होंने फारुख इंजीनियर के साथ उनकी पत्नी के साथ हुए विवाद पर भी अपनी राय रखी।

इस बातचीत में विराट कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा की पसंदीदा फिल्म का भी खुलासा किया है। विराट कोहली ने बताया कि रणबीर कपूर के साथ ‘ऐ दिल है मुश्किल’ उनकी पसंदीदा मूवी है। विराट बोले कि उनका इस फिल्म में अनुष्का का रोल काफी अच्छा और यादगार है।

कोहली बताते हैं कि वे कई बार यूट्यूब खोलकर ‘ऐ दिल है मुश्किल’ का वो सीन देखने लग जाते हैं जब रणबीर कपूर को पता चलता है कि अनुष्का को कैंसर है। और वे सब कुछ छोड़कर उसके पास चले आते हैं।

Back to top button