450 टैंकों के साथ 40 हजार भारतीय सेना पाक सीमा पर उतरी, होने वाला है…

भारतीय थल सेना की सबसे ताकतवर 21 स्ट्राइक कोर पाकिस्तानी की सीमा के पास युद्धाभ्यास में जुटी है। इस युद्धाभ्यास में भारतीय सेना के 40 हजार जवान ऑपरेशन सिंधु सुदर्शन चक्र के तहत अभ्यास कर रहे हैं। भारतीय सेना पहली बार इस युद्धाभ्यास में शूटर ग्रिड सेंसर का प्रयोग कर रही है।

करीब तीन माह से चल रहे इस युद्धाभ्यास के दौरान सेना के जवान शुक्रवार चंद घंटों में दुश्मन के इलाकों पर कब्जा करने का पराक्रम दिखाने का अभ्यास किया। अभ्यास पाकिस्तान की सीमा से सटे बाड़मेर जिले में किया जा रहा है। सिंधु सुदर्शन चक्र ऑपरेशन में लगातार 12 घंटे तक युद्ध लड़ने की क्षमता को मैदान में परखा जाएगा। युद्धाभ्यास के दौरान मैकेनाइज्ड फोर्स पहली बार शूटर ग्रिड सेंसर का प्रयोग करने जा रही है। इसके तहत युद्ध क्षेत्र में इजरायली यूएवी हेरोन, हेलीकॉप्टर व सैटेलाइट से टारगेट को ग्रिड की तस्वीरें भेजी जाएगी।

निमोनिया से हर 39 सेकंड में हो रही है एक बच्चे की मौत, भारत दूसरे नंबर पर

युद्धाभ्यास में आर्मर्ड, मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री, इन्फेंट्री, आर्टिलरी, आर्मी एयर डिफेंस, आर्मी एविएशन के अटैक हेलीकॉप्टर, वायु सेना के संसाधनों और स्पेशल फोर्स का खास तौर पर प्रदर्शन किया जाएगा।

Back to top button