रोपड़. रोपड़ में गौशाला रोड पर स्थित बंगाला बस्ती में रहते 2 दर्जन के करीब परिवारों के 150 मेंबरों को 45 वर्ष बाद आम आदमी पार्टी के वर्करों द्वारा किए कार्यों के तहत बिजली नसीब हुई है। काबिलेगौर है कि गत महीनों में विधान सभा चुनाव से पहले में चुनाव कंपैनिंग करने गए आम आदमी पार्टी के नेता बलविंदर सैनी, हरजिंदर सिंह फुल, जसविंदर कौर शाही और वलंटीयर उक्त बस्ती में पहुंचे तो इस बस्ती के अध्यक्ष राम सिंह ने बताया कि वह यहां 45 साल से रह रहे हैं।
वोटों से पहले वोट बटोरू लोग हमारी बस्ती में आकर अस्थाई तौर पर गैर-कानूनी तारों को जोड़ कर बल्ब जगाकर दिखा देते थे पर चुनाव के बाद तारें और बल्ब खोल लिए जाते थे पर इस बार आप नेताओं ने बिजली बोर्ड की हिदायतों के मुताबिक मीटर लगवा दिए।
बस्ती की महिला अध्यक्ष द्रोपदी ने बताया कि आम आदमी पार्टी के वर्कर डीसी के पास गए और डीसी ने भी हमारे बात सुनने के बाद बस्ती का मुआयना करने के लिए टीम भेजी।
इसके बाद आम आदमी पार्टी के वर्करों ने 2-3 महीनों की भाग-दौड़ करके हमारी कागजी कार्रवाई पूरी करवाई। इस कारण आज पहली बार हमारे घरों में बिजली के मीटर लगे है। यहां के वासियों ने कहा कि हम हर विभिन्न पार्टियों को वोट डालते थे पर अमरजीत सिंह संदोआ ने एमएलए बनने के बाद बिजली की समस्या हल करवाई। इस मौके आम आदमी के उक्त नेता शाम सुंदर सैनी, बलवंत सिंह, शतीश सैनी, नूर मुहम्मद, बदन सिंह, बिजली बोर्ड के एसडीओ आदि उपस्थित थे।
इस मौके पर गांव के लोगों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वे इस बस्ती पर 45 साल से रह रहे थे। इतने साल से एक ही जगह रहने के बाद भी उन्हें बिजली जैसी प्राथमिक सुविधा नहीं मिली थी जबकि उनके आधार कार्ड, वोटर कार्ड आदि दस्तावेज बने हुए हैं। इस बारे में पिछले समय दौरान यहां आने वाले नेताओं को कई बार बताया। उन्होंने इस समस्या का पक्का हल करने की बजाय वहां चुनाव के दौरान कुछ दिनों के लिए अस्थाई तौर पर गैर-कानूनी रूप से कुंडी डालकर बिजली पहुंचा देते और लोगों को कहते कि आप हमारी सरकार बनवा दो, हम सरकार बनने के बाद सबसे पहले यहां पक्के कनेक्शन लगवा देंगे पर चुनाव जीतते ही तारें काट दी जाती और वही हाल हो जाता पर इस बार आप नेताओं ने किया हुआ वादा पूरा कर दिखाया।