43 मैच और ताबड़तोड़ क्रिकेट, जानिए बिग बैश लीग का पूरा कार्यक्रम

टी20 क्रिकेट की सबसे रोमांचक लीग बिग बैश लीग का आगाज मंगलवार से शुरू हो रहा है। ये वो लीग है जहां दुनिया के एक से बढ़कर एक टैलेंटेड खिलाड़ी खेलते हैं। गजब की बल्लेबाजी, कहर बरपाती गेंदबाजी और जबर्दस्त फील्डिंग इस लीग में ये सब दिखने की गारंटी है। इस बार ये लीग 38 दिनों तक चलेगी जिसमें कुल 43 मैच खेले जाएंगे। लीग का पहला मैच सिडनी थंडर और सिडनी सिक्सर्स के बीच होगा। पिछली बार बिग बैश लीग के खिताब पर पर्थ स्कॉर्चर्स की टीम ने कब्जा किया था, इस बार कौन सी टीम जीतेगी, क्या है इस लीग का कार्यक्रम? आइए डालते हैं एक नजर:
बिग बैश का कार्यक्रम
बिग बैश लीग में 8 टीमें खेलती हैं, जिसमें हर एक टी कुल 10 लीग मैच खेलती है। उसके बाद लीग की टॉप 4 टीमों के बीच सेमीफाइनल होते हैं। इस लीग में सिडनी थंडर, सिडनी सिक्सर्स, ब्रिसबेन हीट, मेलबर्न स्टार्स, होबार्ट हरीकेंस, मेलबर्न रेनीगेड्स, एडिलेड स्ट्राइकर्स और पर्थ स्कॉर्चर्स टीमें हैं। लीग का पहला मैच सिडनी के शो ग्राउंड स्टेडियम में भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 2 बजकर 10 मिनट पर शुरू होगा। पहला मुकाबला सिडनी थंडर और सिडनी सिक्सर्स के बीच है। दूसरा मैच ब्रिसबेन हीट और मेलबर्न स्टार्स के बीच 20 दिसंबर को होगा। इस तरह कुल 40 लीग मैच होंगे और उसके बाद दो सेमीफाइनल और एक फाइनल मैच होगा। पहला सेमीफाइनल 1 फरवरी और दूसरा सेमीफाइनल 2 फरवरी को खेला जाएगा। फाइनल 4 फरवरी को होगा।
टीमों पर एक नजर
1. पर्थ स्कॉर्चर्स- एडम वोजिस(कप्तान), एश्टन एगर, कैमरन बैनक्रॉफ्ट, जेसन बेहरनडॉर्फ, हिल्टन कार्टराइट, नाथन कूल्टर नाइल, कैमरन ग्रीन, जोश इंगलिस, माइकल क्लिंगर, मिचेल मार्श, शॉन मार्श, जोएल पेरिस, हाय रिचर्डसन, एश्टन टर्नर, एंड्र्यू टाय, सैम व्हाइटमैन और डेविड विली।
‘विरुष्का’ को रोहित शर्मा ने दी थी सलाह, मिला बेहद मजेदार जवाब
2. एडिलेड स्ट्राइकर्स- वेस एगर, एलेक्स कैरे, ट्रेविस हेड, कॉलिन इनग्राम, बेन लॉलिन, जेक लेहमन, माइकल नेसर, लियाम ओ कॉनर, राशिद खान, पीटर सिडल, बिली स्टैनलेक, जेक वेदरल्ड, जॉनथन वेल्स।
3. ब्रिसबेन हीट- ब्रैंडन मैक्कलम, जिमी पीयरसन, मैक्स ब्रायन्ट, जो बर्न्स, बेन कटिंग, ब्रेंडन डॉजेट, जेसन फ्लोरोस, कैमरन गैनन, सैम हीजलैट, मार्नुस, जोश लेलर, क्रिस लिन, मैथ्यू रेनशॉ, एलेक्स रॉस, शादाब खान, मार्क स्कीटी, मिचेल स्वेपसन, कैमरन वेलेंटे और यासिर शाह।
4. होबार्ट हरीकेंस- जॉर्ज बेली, जोफ्रा आर्चर, जेम्स बैज्ली, कैमरन बॉयस, डेनियल क्रिश्चियन, हैमिश किंग्सटन, बेन मैक्डरमॉ, साइमन मिलेंको, टिमाल मिल्स, डेविड मूडी, टिम पेन, सैम रेनबर्ड, जेक रीड, थॉमस रॉजर्स, क्लाइव रोज, डार्सी शॉर्ट और मैथ्यू वेड।
5. मेलबर्न रेनीगेड्स- एरन फिंच, ड्वेन ब्रावो, टॉम कूपर, मार्कस हैरिस, ब्रैड हॉज, ब्रैड हॉग, जॉन हॉलैंड, टिम ल्यूडमैन, जो मैनी, मोहम्मद नबी, कायरन पोलार्ड, केन रिचर्डसन, मैथ्यू शॉर्ट, विल सदरलैंड, क्रिस ट्रीमेन, गाय वॉल्कर, ब्यू वेबस्टर, कैमरन व्हाइट, जैक वाइल्डरमुथ।
6. मेलबर्न स्टार्स- माइकल बीयर, स्कॉट बोलैंड, जैक्सन कोलमैन, बेन डंक, जेम्स फॉकनर, सेब गॉच, इवान गल्बिस, पीटर हैंड्सकॉम्ब, सैम हार्पर, जॉन हेस्टिंग्स, हेन हिल्फनहॉस, ग्लेन मैक्सवेल, केविन पीटरसन, रॉब क्विनी, मार्कस स्टोयनिस, डेनियल वॉरेल, ल्यूक राइट और एडम जंपा।
7. सिडनी सिक्सर्स- सीन एबॉट, सैम बिलिंग्स, जैक्सन बर्ड, योहान बोथा, बेन ड्वारशुइस, जैक एडवर्ड्स, मिकी एडवर्ड्स, मोसेस हेनरीके, डेनियल ह्यूज, नाथन लायन, निक मैडिनसन, पीटर नेविल, स्टीव ओकीफे, जेसन रॉय, जॉर्डन सिल्क, मिचेल स्टार्क और हेनरी थॉर्न्टन।
8. सिडनी थंडर- एडेन ब्लिजार्ड, जोस बटलर, पैट कमिंस, फवाद अहमद, एंड्र्यू फेकीटे, कैलम फर्ग्युसन, रायन गिब्सन, क्रिस ग्रीन, लियाम हैचर, उस्मान ख्वाजा, मिचेल मैक्लेनेघन, क्लिंट मैके, अर्जुन नायर, कर्टिस पैटरसन, बेन रोहरर, गुरिंदर संधू और शेन वॉटसन।





