पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े कबाड़ा खुलासा, 40 हजार करोड़ रुपये बचाने के लिए फडणवीस बने थे सीएम

महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस के एनसीपी नेता अजित पवार के साथ मिलकर पहले सरकार बनाना और बाद में बहुमत परीक्षण से एक दिन पहले ही इस्तीफा देने को लेकर विरोधी उन पर ‘3 दिन का सीएम’ तंज कस रहे हैं। हालांकि, बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े का ‘3 दिन के सीएम’ पर एक अलग तरह का दावा है। उत्तर कन्नड़ (कर्नाटक) से बीजेपी सांसद अनंत कुमार हेगेड़े ने कहा है कि केंद्र के 40 हजार करोड़ रुपये बचाने के लिए बहुमत न होने के बावजूद देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाया गया था। हेगड़े के बयान पर शिवसेना ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और इसे ‘महाराष्ट्र के साथ गद्दारी’ करार दिया है।
हेगड़े ने कहा, ‘आप सभी जानते हैं कि महाराष्ट्र में हमारा आदमी 80 घंटे के लिए मुख्यमंत्री बना। फिर फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा भी दे दिया। उन्होंने यह ड्रामा क्यों किया? क्या हम यह नहीं जानते थे कि हमारे पास बहुमत नहीं था और फिर भी वह सीएम बने। हर कोई यह सवाल पूछ रहा है।’
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, EVM जांच मांग याचिका को…
BJP leader Ananth K Hegde in Uttara Kannada yesterday: You all know our man in Maharashtra became CM for 80 hours. Then, Fadnavis resigned. Why did he do this drama? Didn't we know that we don't have majority and yet he became CM. This is the question everyone is asking. pic.twitter.com/DsWKV2uJjs
— ANI (@ANI) December 2, 2019
’15 घंटे में वापस कर दी गई रकम’
अनंत कुमार हेगड़े ने आगे कहा, ‘वहां मुख्यमंत्री के नियंत्रण में केंद्र के 40 हजार करोड़ रुपये थे। वह जानते थे कि यदि कांग्रेस-एनसीपी और शिवसेना की सरकार सत्ता में आ जाती है तो वे विकास के बजाए रकम का दुरुपयोग करेंगे। इस वजह से यह पूरा ड्रामा किया गया। फडणवीस मुख्यमंत्री बने और 15 घंटे में केंद्र को 40 हजार करोड़ रुपये वापस कर दिए गए।’





